फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Test Will Starts In Mathura Veterinary University

मथुराः वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में होगी कोरोना वायरस की जांच, शुक्रवार से ट्रायल

Wed, 20 May 2020 06:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 May 2020 06:54 PM IST
सार

20 दिन के लंबे इंतजार के बाद बर्न यूनिट को लगाने का काम गुरुवार हो जाएगा पूरा

विज्ञापन
Corona Virus Test Will Starts In Mathura Veterinary University
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 लैब अब जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस लैब के लिए जिस बर्न यूनिट का पिछले 20 दिन से इंतजार हो रहा था, उसे स्थापित करने का काम बुधवार को शुरू हो गया। संभावना है कि शुक्रवार से जांच का ट्रायल करना शुरू कर देंगे। इसकी स्थापना पर एक करोड़ से अधिक की लागत आई है, जबकि अधिकांश उपकरण पूर्व से ही यूनिवर्सिटी की विभिन्न लैब के यहां उपयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले माह प्रदेश सरकार ने मथुरा स्थित प्रदेश की एक मात्र वेटरनेरी यूनिवर्सिटी से कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जांच में मदद की अपील की थी। सरकार ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अधीन लैब स्थापित करने का आग्रह किया। इस पर तत्काल अमल करते हुए यूनिवर्सिटी ने मौजूदा संसाधनों की मदद से लैब तैयार कर ली। इसका निरीक्षण किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की टीम कर चुकी है। 
विज्ञापन


मथुरा में छह लोग कोरोना पॉजिटिव, 57 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, अब तक छह की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सुझाव पर लैब में आने वाले सैंपल के साथ वायरस को नष्ट करने के लिए बर्न यूनिट लगाई जानी थी। इसी प्रक्रिया में पिछले 20 दिन से ज्यादा वक्त गुजर गया। राजस्थान के भिवाड़ी की एक फैक्टरी ने काफी इंतजार के बाद इसकी आपूर्ति बुधवार को कर दी है। अब इसे लगाने का काम किया जा रहा है। 

मैनपुरी में फिर बढ़ा संक्रमण, छह कोरोना पॉजिटिव और मिले, 14 हुई सक्रिय केसों की संख्या

संभावना है कि लैब गुरुवार को पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी। शुक्रवार से इसमें जांच का ट्रायल शुरू होना है। डीन वेटरनेरी साइंस डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि बर्न यूनिट लगाई जा रही है, जल्द ही लैब जांच का कार्य शुरू कर देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed