फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Suggestions For Nodal Officer By Agra Mp And Mla

नोडल अधिकारी को जनप्रतिनिधियों के सुझाव, 'निजी लैब में जांच और बड़े अस्पतालों में शुरू कराएं इलाज'

Thu, 18 Jun 2020 11:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Jun 2020 11:52 AM IST
सार

  • रोज लगभग 300 सैंपल लिए जा रहे
  • चार घंटे में ट्रूनेट मशीन से जांच रिपोर्ट
  • टीटीजेड में 24 घंटे मिले बिजली

विज्ञापन
Corona Virus Suggestions For Nodal Officer By Agra Mp And Mla
नोडल अधिकारी एम देवराज से चर्चा करते आगरा के जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संक्रमितों की मृत्यु दर बढ़ना चिंताजनक है, हर रोज दो से तीन मरीजों की जान जा रही है, इसे कम किया जाए। गैर संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट देरी से आ रही है, इसलिए निजी लैब में यह जांच कराई जाए। साथ ही बड़े निजी अस्पतालों को आइसोलेशन सेंटर बनाया जाए।
विज्ञापन


ये सुझाव बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने आगरा के नोडल अधिकारी एम देवराज को दिए। देवराज ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सर्किट हाउस में उनके साथ बैठक की थी। सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली बैठक में आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने संक्रमितों की मृतक संख्या बढ़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिलना चाहिए।
विज्ञापन


आगरा: लगातार दूसरे दिन तीन की मौत, 19 नए मरीज मिले, आंकड़ा 1100 के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा पहले से बीमार मरीजों की कोरोना जांच में देर नहीं होनी चाहिए। देरी से उनकी हालत बिगड़ने के कारण मृत्यु हो रही है। इस पर डीएम ने कहा कि चार घंटे में ट्रूनेट मशीन से जांच रिपोर्ट मिलना शुरू हो गई है।
 

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने निजी अस्पतालों में उपचार सेवाओं को और बेहतर बनाने का सुझाव दिया। एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। काफी लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। इन्हें जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर लगाए जाएं। बिजली आपूर्ति बढ़ाई जाए। बैठक में मेयर नवीन जैन, विधायक महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने भी सुझाव दिए। 

मंत्री ने पूछा, कोरोना टेस्ट कितने हो रहे हैं
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने पूछा कि कोरोना के अब कितने टेस्ट हो रहे हैं? मृत्यु दर ज्यादा क्यों है? उपचार की शिकायतें क्यों हैं? डीएम ने बताया कि रोज लगभग 300 सैंपल लिए जा रहे हैं। उपचार को बेहतर किया जा रहा है। 

आठ-आठ हजार के चालान क्यों कट रहे हैं: राम प्रताप सिंह
विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने पूछा कि लोगों के आठ आठ हजार के चालान क्यों कट रहे हैं? सरकारी कर्मचारियों के चालान क्यों काटे गए? एसएसपी ने कहा कि जो चालान गलत कटे थे वे निरस्त कर दिए गए। अब गलत चालान की कोई शिकायत नहीं है।
 

मॉनीटरिंग कमेटी बनाई जाए: योगेंद्र उपाध्याय
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मरीज हित व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मॉनीटरिंग कमेटी बनाई जाए। कमेटी में दो प्रशासनिक अधिकारी, दो चिकित्सक व दो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और दो सामाजिक कार्यकर्ता शामिल किए जाएं। साथ ही महामारी विशेषज्ञ हर सप्ताह शहर में आकर यहां के हालातों की जांच करें।

टीटीजेड में 24 घंटे मिले बिजली
ऊर्जा विभाग के सचिव एम देवराज से सांसद राजकुमार चाहर ने टीटीजेड में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी टीटीजेड में 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही। सचिव ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

ये सुझाव भी दिए
1. एसएन मेडिकल में उपचार व्यवस्था और ठीक की जाए। हाल ही में एक मरीज की पहले निगेटिव रिपोर्ट दी, मरने के बाद पॉजिटिव।
2. जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं है, उनके आय प्रमाणपत्र देखकर ही कार्ड बना लिए जाएं।
3. बाजारों और बस्तियों में सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। मास्क न पहनने वालों पर सख्ती हो।
4. कई निजी अस्पताल अभी तक बंद हैं, इन्हें शुरू कराया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed