फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Positive Woman Birth A Child Firozabad

सात माह की संक्रमित प्रसूता ने बेटे को दिया जन्म, कोविड अस्पताल में गूंजी दूसरी किलकारी

Tue, 26 May 2020 04:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 May 2020 04:36 PM IST
सार

नवजात को कोविड अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया

विज्ञापन
Corona Virus Positive Woman Birth A Child Firozabad
कोविड अस्पताल में नवजात के साथ चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में कोविड अस्पताल में मंगलवार को एक और किलकारी गूंजी। कोरोना पॉजिटिव सात माह की गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। आइसोलेशन वार्ड में ये दूसरा मामला है। 
विज्ञापन


कोरोना के दौर में नवजातों का दुलार कुछ समय के लिए छिन रहा है। नवजात न मां से मिल पा रहे हैं, न ही अपने किसी घर के सदस्य से। नर्स ही उनका पालन पोषण कर रही हैं। मंगलवार को सुबह सैलई निवासी कोरोना संक्रमित महिला ने पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन


संक्रमितों के इलाज में संसाधनों की नहीं होगी कमी, सात हजार पीपीई किट और पांच हजार मास्क मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी, इसलिए 25 मई को कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। महिला को सात माह का गर्भ था, किंतु उसे ब्लीडिंग हो रही थी। तीन यूनिट रक्त चढ़ाया जा चुका था। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए ऑपरेशन किया। इसके बाद कोरोना संक्रमित महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है। जन्म के बाद तुरंत ही कोरोना संक्रमित मां से अलग कर दिया गया।

एसएनसीयू में कर रहा संघर्ष
समय से पूर्व जन्मा शिशु का कुल वजन डेढ़ किलो है। जबकि चिकित्सकों के मुताबिक स्वस्थ्य बच्चे का जन्म ढाई किलो होता है। इसलिए नवजात को कोविड अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड (स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर दिया गया है। मां आइसोलेशन वार्ड में कोरोना से जंग लड़ रही है तो बेटा एसएनसीयू में संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed