{"_id":"5ed502330a5f31166b64f489","slug":"corona-virus-positive-two-case-found-today-return-from-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया क्षेत्र
Tue, 02 Jun 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:07 AM IST
सार
22 हुई कासगंज में कुल संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को गंजडुंडवारा और सोरों में एक-एक युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ही दिल्ली से लौटे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि डीएम सीपी सिंह ने की है। अब जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। दोनो को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विगत 26 मई को गंजडुंडवारा के मोहल्ला मालवाड़ी का एक युवक दिल्ली से लौटकर अपने घर आया था। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और कंट्रोल रूम को दी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे नौरथा सेंटर में क्वारंटीन करते हुए 27 मई को जांच के लिए सैंपल भेजा।
कासगंजः मुबंई से लौटे दो किशोर निकले कोरोना पॉजिटिव, 20 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
इसकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक कोरोना अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। तत्काल स्वास्थ्य टीम गंजडुंडवारा के मोहल्ला मारवाड़ी पहुंच गई।

यहां नगर पालिका के सहयोग से सैनिटाइजेशन शुरू करवा दिया। साथ ही आसपास के लोगों को वहां से दूर रहने को कहा। इसके अलावा सोरों के कादरवाड़ी में मिले युवक को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाकर दोनों ही गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
छह संदिग्ध किए क्वारंटीन
प्रशासन ने संक्रमित की हिस्ट्री तैयार की। उसके परिवार में छह सदस्य हैं। सभी छह सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौरथा क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर दिया। इन सभी की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग सैंपल भेज रहा है।
जिले में संक्रमितों की स्थिति
- 22 कुल संक्रमित पाए जा चुके हैं जिले में।
- 15 संक्रमित हो चुके हैं ठीक।
- 7 सक्रिय संक्रमित हैं जिले में।
दो युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें आइसोलेट कराया गया है। उसके संपर्क में आए 6 परिजनों को भी क्वारंटीन सेंटर भिजवाया गया है।- सीपी सिंह, डीएम।