फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Positive Case Found In Kasganj Total Seven

हरियाणा से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित, कासगंज में सात हुई संख्या, तीन मरीज हुए ठीक

Wed, 13 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 13 May 2020 12:10 AM IST
सार

नौ अप्रैल को लिया गया था सैंपल
प्रशासन ने शहर के कई हिस्सों को किया सील

विज्ञापन
Corona Virus Positive Case Found In Kasganj Total Seven
कोविड अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी सीपी सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिला है। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। प्रशासन का दावा है कि तीन मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


नया मरीज ढोलना क्षेत्र का गांव तैयबपुर का निवासी है और अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा से लौटा था। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दिया है। संक्रमित का सैंपल नौ अप्रैल को लिया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगराः कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले मिले, 765 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब पीर का युवक संक्रमित मिलने के बाद 24 गलियां बंद
कासगंज में कोरोना संक्रमित युवक मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के आधे हिस्से को बैरिकेडिंग लगाकर लॉक कर दिया है। इस इलाके से जुड़ी 24 गलियां भी बंद कर दी गईं हैं। इन पर पुलिस का पहरा है। इतने बड़े इलाके को सील करने से लोग काफी असमंजस में हैं। यहां का ज्यादातर क्षेत्र व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ा है। 

बता दें कि दो दिन पूर्व मोहल्ला नवाब पीर छल्ला का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। इस युवक के परिवार के और संपर्क में आए 22 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने लेबल-1 क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। प्रशासन ने फौरी तौर पर इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर तहसील रोड, गली बौहरान, गली मीना बाजार, गली चामुंडा मंदिर को सील कर दिया था। लेकिन आसपास के क्षेत्रों से लोगों का निकलना बंद नहीं होने पर प्रशासन ने हॉटस्पॉट का विस्तार कर दिया।

इससे बारहद्वारी से बिलराम गेट चौराहे तक मुख्य मार्ग को बारहद्वारी एवं बिलराम गेट की ओर से सील कर दिया गया। बीच में पड़ने वाली गली पक्की, गली पचौरियान, सूत की मंडी की दो गली, गली नियारियान को भी बंद कर दिया। इसके अलावा बारहद्वारी से सोरों गेट इलाके में भी बैरिकेट लगाकर आवागमन रोका दिया है।

इस इलाके की मोहल्ला नवाब की ओर जाने वाली सभी गलियों को सील कर दिया गया। बिलराम गेट चौराहा, आंबेडकर पार्क एवं बारहद्वारी चौराहे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। मार्ग और गलियां सील हो जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले लोग असमंजस में हैं। उन्हें चिंता सता रही है कि इतने ज्यादा विस्तार से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। जरूरत की चीजें जुटाना भी मुश्किल होगा। क्योंकि इतने बड़े एरिया में काफी आबादी रहती है और बाजार क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियां भी ठप हो जाएंगी। जिससे कारोबारियों और वाशिंदों को दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed