फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Agra Nine Positive Case Found Today

आगराः कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले मिले, 765 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या

Tue, 12 May 2020 08:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 May 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Live Update Agra Nine Positive Case Found Today
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
सोमवार को आगरा में नौ नए मामले मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 765 पहुंच गई है। जनपद में 44 लाइव हॉटस्पॉट हैं जो पूरी तरह से सील हैं। इससे पहले रविवार को आई रिपोर्ट में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रविवार तक 326 मरीज ठीक हुए थे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि जिले में 44 हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील हैं।
विज्ञापन


बढ़ते संक्रमण के बीच नए सीएमओ ने संभाली कमान
सोमवार को नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। हर घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय जालमा संस्थान में रीयल टाइम पीसीआर मशीन का पूरा सेटअप लगने के बाद यहां लगभग 500 नमूनों की जांच की क्षमता हो जाएगी। अभी 100 के करीब जांच हो रही है।

जरूरत पड़ी तो सैंपल कलेक्शन सेंटर भी बढ़ाएंगे। जालमा संस्थान का निरीक्षण कर निदेशक से भी बातचीत हो गई है। कोरोना वायरस के इलाज, नमूने और ट्रैकिंग टीम के प्रभारियों के साथ बैठक भी की है। इसमें उन्होंने कोरोना वायरस के नमूने, जांच और मरीजों की जानकारी भी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed