{"_id":"5e95f0f98ebc3e76a002e623","slug":"corona-virus-patient-will-discharge-from-sn-medical-college-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe एक और मरीज ने दी कोरोना वायरस को मात, दो रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe एक और मरीज ने दी कोरोना वायरस को मात, दो रिपोर्ट निगेटिव
Wed, 15 Apr 2020 01:51 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:51 AM IST
सार
मंगलवार को 150 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के एक और मरीज ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जल्द ही यह भी स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचेगा। इसके साथ ही मंगलवार को 150 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। इसमें से 45 नमूनों की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। इन सभी को क्वारंटीन में रखा गया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जीवनी मंडी क्षेत्र के युवक के दो बार नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। यह दुबई से लौटा है। दोनों बार इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहीं भर्ती वाटर वर्क्स क्षेत्र के चिकित्सक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, लेकिन दूसरा नमूना पॉजिटिव है।
लगातार दो बार नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इनको डिस्चार्ज किया जाएगा। मंगलवार को जिला अस्पताल में नमूना देने के लिए लाए गए लोगों में सबसे ज्यादा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के हैं। यहां संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को सर्विलांस टीम लेकर आई। इसके अलावा एसएन और जिला अस्पताल के चिकित्सकों के भी नमूने लिए गए हैं। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि मरीजों के नमूनों की जांच कराई जा रही है।

Trending Videos
होम क्वारंटीन होने पर नोटिस चस्पा
फतेहपुर सीकरी के संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले शहीद नगर के एक चिकित्सक को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। इनके कंपाउंडर को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
ऐसे में इनके घरों के बाहर डीएम और एसएसपी की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें लिखा है कि यह होम क्वारंटीन हैं, इस घर से किसी के बाहर आने और अंदर जाने की सख्त मनाही है, ऐसा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
मेदांता में भर्ती चिकित्सक ही हालत में सुधार
नामनेर स्थित एसआर अस्पताल के चिकित्सक की हालत में सुधार बताया गया है। मंगलवार को इनका वेंटिलेटर हटाया गया है। बेटे की हालत भी पहले से बेहतर है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि इनकी हालत में सुधार है।