फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Mother And Seven Year Son Positive Amanpur Returned From Delhi

कासगंजः मां और सात साल का बेटा पॉजिटिव, दिल्ली से लौटा था परिवार

Tue, 09 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Jun 2020 12:02 AM IST
सार

जिले में कुल संक्रमित 28, 17 मरीज हो चुके हैं ठीक, 11 सक्रिय केस हुए

विज्ञापन
Corona Virus Mother And Seven Year Son Positive Amanpur Returned From Delhi
कासगंज डीएम और एसपी गांव की जानकारी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद के अमांपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर में मां और उसका सात वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। दोनों ही लोग तीन मई को परिवार से सहित दिल्ली से लौट कर आए थे।
विज्ञापन


इस परिवार के सभी नौ सदस्यों ने खुद ही जांच करवाई थी। यह सभी वीके जैन इंस्टीट्यूटी के क्वारंटीन सेंटर में हैं। पॉजिटिव पाए गए मां बेटे को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है। 
विज्ञापन


ताजनगरी में एक और मौत, कोरोना वायरस के 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


अमांपुर थाना गांव महेशपुर का एक परिवार नौ सदस्य तीन जून को दिल्ली से लौटकर आए थे। सभी लोग सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और कोरोना की जांच करवाई। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भेजकर सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर दिया। सोमवार को आई रिपोर्ट में मां और उसका सात वर्षीय बेटा संक्रमित मिले है। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। 

दिल्ली से एक परिवार लौटा था। वह क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था। परिवार के नौ सदस्यों की जांच कराई गई थी। दो पॉजिटिव हैं और सात नेगेटिव पाए गए हैं। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी। 


आगरा में निकला जलेसर का अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव
चार दिन से बुखार से पीड़ित था अधिवक्ता, मेडिकल कालेज में कराई जांच  एटा जनपद के जलेसर कस्बा निवासी एक अधिवक्ता आगरा मेडिकल कालेज में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सूचना आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर की ओर दौड़ पड़ी। वहीं परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। 

कस्बा के मोहल्ला पंसारी निवासी भाजपा नेता अधिवक्ता को चार दिन से बुखार आ रहा है। वह आगरा के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गए। जहां उनकी कोरोना की जांच की गई। सोमवार की दोपहर के समय उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

 

जहां आगरा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने जलेसर सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन शर्मा को मामले की जानकारी दी और परिजनों को क्वारंटीन कराने के निर्देश दिए।

सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आते ही अधिवक्ता के परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वहीं मोहल्ले के सभी व्यक्तियों की जांच की जाएगी। वहीं, मोहल्ला पंसारी में अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव आते ही मोहल्ले को कंटेंटमेन जोन बना दिया गया।

उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद। 200 मीटर क्षेत्र में कंटेंटमेंट जोन बनाया जाएगा। इसमें लोगों के आने जाने पर मनाही रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed