{"_id":"5ec604bfd986db4e287107a8","slug":"corona-virus-mathura-now-58-positive-case-five-death-of-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः मृतक संक्रमित बुजुर्ग का बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, 58 हुई कुल संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः मृतक संक्रमित बुजुर्ग का बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, 58 हुई कुल संख्या
Thu, 21 May 2020 10:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 21 May 2020 10:04 AM IST
सार
- मथुरा में 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज
- पांच संक्रमितों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी कान्हा की नगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुक नहीं रही है। हर दिन नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। गोकुल में मृतक बुजुर्ग का बेटा भी संक्रमित मिला है।
शहर के हॉटस्पॉट एरिया से लेकर, फरह, छटीकरा, बलदेव, ओल और वृंदावन तक कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने से हड़कंप है। अब तक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 58 हो गई है, जबकि तीन हजार से अधिक लोग क्वारंटीन किए हैं।
राहत की खबरः एसएन में 175 ने जीती कोरोना से जंग, 85 का उपचार जारी
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव गोकुल निवासी बुजुर्ग की कोरोना वायरस से मौत हुई थी। इसके बाद उनका बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। बुधवार की शाम आगरा स्थित लैब से 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृतक का बेटा पिछले दो दिन से होम क्वरंटीन था। वहीं कोसी निवासी महिला डॉक्टर की बुधवार की शाम दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि इससे पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
आरोपः कोरोना के आंकड़े कम करने को रोकी गई निजी लैब में जांच: आईएमए

58 कोरोना पॉजिटिव, तीन हजार क्वारंटीन
पिछले लगभग सात दिन में मथुरा में नए कोरोना पॉजिटिव केस तेजी के साथ सामने आए हैं। मंगलवार रात फरह में एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित पाए गए थे। इस स्थिति में मथुरा में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है, जबकि कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
क्वारंटीन मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंच गई है। शहर का बड़ा हिस्सा सील कर दिया गया है। रेड जोन में मथुरा को शामिल करने के बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं।