{"_id":"5ee37c018ebc3e42b62cfc86","slug":"corona-virus-mathura-now-21-hotspot-in-district-police-sealed-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, बढ़े हॉटस्पॉट, रास्ते सील, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, बढ़े हॉटस्पॉट, रास्ते सील, पुलिस तैनात
Sat, 13 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:09 AM IST
सार
- हॉटस्पॉट में बैंकिंग सेवाएं बंद
- मांट तहसील और न्यायालय बंद
- जिले में 21 नए हॉटस्पॉट
विज्ञापन
हॉटस्पॉट एरिया में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में गुरुवार को सर्वाधिक 37 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। शहर के चार और ग्रामीण अंचल के 17 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में आवागमन के सभी रास्तों को पुलिस ने सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे में जुट गई हैं। इधर, एक महिला की मौत भी हो गई है, जिसकी रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई है।
मथुरा जनपद में ढाई माह के दौरान सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस गुरुवार को सामने आए। इससे शहर और देहात में खलबली मच गई। जिला प्रशासन ने पॉजिटिव केस आने के बाद संबंधित क्षेत्रों में शुक्रवार को कोविड-19 के दिशानिर्देशों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
ऐतिहासिक मुड़िया पूर्णिमा मेला पर कोरोना वायरस का 'ग्रहण', श्रद्धालु नहीं लगा सकेंगे गिरिराजजी की परिक्रमा
विज्ञापन
गांव जुड़ावई, अवैरनी बलदेव, बरौठ, नगला टोंडर राया, नौगांव चौमुहां, मांट राजा, नागल रोड राया, नगला बरी मांट, नगला गढ़ी मांट, यमुना पार सैदपुर, यमुनापार अलीपुर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। कस्बा क्षेत्र कस्बा बाजना, फरह, छाता, राया, नंदगांव को भी हॉटस्पॉट की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनके अलावा नगर निगम क्षेत्र मानस नगर, मोती कुंज और अशोका विहार कालोनी को भी हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित करते हुए यहां अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्रों में बाजार बंदी के आदेश निर्धारित शर्तों के अनुसार जारी कर दिए गए हैं।
इन क्षेत्रों से जुड़े रास्तों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी पॉजिटिव मरीजों के नाम पते के साथ आसपास सर्वे के निर्देश दिए हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।
इधर, दो दिन पहले सरस्वती कुंड निवासी 60 वर्षीय महिला को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे नयति ले जाया गया, लेकिन कुछ समय बाद महिला को एक बार फिर जिला अस्पताल लाया गया।
इसी दौरान महिला के कोरोना वायरस के सैंपल लिए गए। उपचार के दौरान बीती रात महिला की मौत हो गई। मौत के बाद आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला का अंतिम संस्कार कोविड-19 के तहत किया गया है। इससे परिवार और आसपास क्षेत्र में हड़कंप है।

मांट तहसील और न्यायालय बंद
गांव मांट राजा में एक पॉजिटिव केस सामने आने के बाद इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस गांव में ही मांट का तहसील मुख्यालय भी स्थित है। इस स्थिति को देखते हुए तहसील को भी बंद कर दिया गया है।
उपजिलाधिकारी ने शुक्रवार की सुबह ही तहसील के मुख्य द्वार पर ताला लगवा दिया। पुलिस बल तैनात कर दिया है। किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है। एसडीएम, कार्यालय भी सील कर दिए हैं। हालांकि इस दौरान उप निबंधक कार्यालय पूरे दिन खुला रहा।
हॉटस्पॉट में बैंकिंग सेवाएं की गईं बंद
एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार द्वारा शुक्रवार को मांट राजा को सील के आदेश किए जाने के बाद ग्रामीण न्यायालय को भी बंद कर दिया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र की भारतीय स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक, कोऑपरेटिव बैंक, आर्यवर्त बैंक शाखाओं को भी आगामी आदेश तक बंद करा दिया है। यही स्थिति अन्य कस्बा क्षेत्रों में हॉटस्पॉट इलाकों की है।