{"_id":"5ec5584b8ebc3e906e1289e2","slug":"corona-virus-mainpuri-news-agr4425879138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव और मिले, एक्टिव केस हुए 14","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव और मिले, एक्टिव केस हुए 14
विज्ञापन
शहर का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हररोज बढ़ता जा रहा है। एक साथ जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं जो महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा से लौटे हैं। जिले में अब एक्टिव केस 14 हो गए हैं।
किल्ली से 27 लोगों को भेजा जेएनवी भोगांव
महाराष्ट्र के जलगांव और हरियाणा के गुरुग्राम से 27 प्रवासी मजदूर 14 मई की शाम को बेवर क्षेत्र के गांव किल्ली में लौटे थे। ग्राम प्रधान ने सभी को गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय में ठहराया था। साथ ही जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी थी। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सभी मजदूरों की 15 मई को स्क्रीनिंग की। जलगांव महाराष्ट्र से लौटे एक और गुरुग्राम से लौटे दो युवकों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था।
इसके साथ ही मुंबई से लौटे रुई निवासी युवक, अहमदाबाद से लौटे किशनी के गांव सौनासी निवासी युवक और अहमदाबाद से ही लौटी सगामई गांव निवासी महिला को भी जांच के बाद भोगांव क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। 17 मई को सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में सभी छह श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 1303 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 1232 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं 57 लोगों की रिपोर्ट अभी आना शेष हैं।
समन्वय का दिख रहा अभाव
जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित नहीं हो पा रहा है। पॉजिटिव मामलों की सूचना भी जिला प्रशासन को देने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। शायद इसीलिए मंगलवार को ही छह प्रवासी मजदूरों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आने के बाद भी देर रात तक जिला प्रशासन को इस संबंध में जानकारी नहीं थी। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को जरूरी सूचना मुहैया कराने में लापरवाही की थी, जिस पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ डॉ. एके पांडेय को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा था।
बाहर से आए छह श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब कुल 14 लोग एक्टिव पॉजिटिव हैं। लोगों से अपील है कि वह घर में ही रहें।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।