{"_id":"5e8d78c18ebc3e729f68a8ba","slug":"corona-virus-live-update-patient-died-in-agra-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दिल का दौरा पड़ने से कोरोना संक्रमित महिला की मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दिल का दौरा पड़ने से कोरोना संक्रमित महिला की मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
Thu, 09 Apr 2020 10:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:03 AM IST
सार
नीदरलैंड से लौटा था पौत्र, पौत्र में नहीं मिले लक्षण, दादी को हुआ कोरोना
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा के कमला नगर निवासी 76 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में उपचार के दौरान बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
वो मंगलवार को ही यहां लाई गई थी। दो साल से उन्हें सांस की बीमारी थी। पहले निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। उनका पोता 15 मार्च को नीदरलैंड से लौटा था।
विज्ञापन
पोता तो कोरोना के संक्रमण से बच गया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन माना जा रहा है कि घर में उसके संपर्क के कारण दादी कोरोना वायरस की चपेट में आई।

पोता अनजाने में वायरस का वाहक बन गया। नीदरलैंड से वायरस उसके शरीर या सामान के साथ आया लेकिन उसकी सांस नली तक नहीं पहुंचा। वायरस जिस जगह था, वहां दादी का हाथ लगा और फिर उनकी सांस नली तक पहुंच गया।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला की हालत पहले से बहुत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजर्गों को खास एहितयात बरतनी चाहिए।