फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update One More Patient Died 13 New Positive Found Today

ताजनगरी में एक और मौत, कोरोना वायरस के 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले

Tue, 09 Jun 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

मरने वाले संक्रमितों की संख्या 51 हो गई

विज्ञापन
Corona Virus Live Update One More Patient Died 13 New Positive Found Today
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

ताजनगरी में सोमवार को एक और मरीज की मौत हो गई वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित 13 नए मरीज मिले हैं। शाहगंज निवासी 58 वर्षीय एक और मरीज की मौत के बाद सोमवार को मरने वाले संक्रमितों की संख्या 51 हो गई। जनपद में अब कुल 980 संक्रमित मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक हृदय व सांस रोग से पीड़ित था। सह-रुग्ण स्थिति के कारण उनकी मृत्यु हुई। आगरा में अब सक्रिय कोरोना रोगियों का आंकड़ा 107 हो गया है। सोमवार को चार मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 822 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


छह प्रवासी फिर निकले कोरोना पॉजिटिव, 84 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, बनाए दो नए हॉटस्पॉट
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू आगरा में फिर से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कमला नगर के मुख्य बाजार में 40 वर्षीय युवक, बल्केश्वर के शिव नगर में 28 वर्षीय युवक, लोहिया नगर में 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा जयपुर हाउस की चंद्रलोक कॉलोनी में 56 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।

रामबाग के शोभना नगर में 46 वर्षीय पुरुष, बालूगंज में 35 वर्षीय युवक , कृष्णा कॉलोनी, जीवनी मंडी में 36 वर्षीय युवक, कृष्णा नगर ताजगंज में 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। देहात में रुनकता के कुकथला में 30 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के गढ़ी उदयराज में दस साल का बच्चा, फतेहपुर सीकरी में 62 वर्षीय व्यक्ति, कहरई गांव, शमसाबाद रोड में 26 वर्षीय युवक, जैतपुर कला के नंदगवां में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।

बेटा संक्रमित होने के सदमे में रिटायर्ड तहसीलदार की मौत
दयालबाग निवासी अमीन के संक्रमित पाए जाने पर उनके पिता रिटायर्ड तहसीलदार की सदमे से मौत हो गई। अमीन बाह तहसील में तैनात है। कुछ दिन से बुखार और गले में तकलीफ होने पर अमीन ने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। रविवार की शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार सुबह पिता की मौत हो गई। परिवार के सात सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है।                   
 

संक्रमित मिले चारों सदस्य भेजे गए क्वारंटीन सेंटर

पिनाहट क्षेत्र के गांव अमरसिंह पुरा के एक ही परिवार के चार और सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया। आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

अमरसिंह पुरा गांव की एक महिला आठ दिन पहले परिवार समेत गाजियाबाद से आई थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जांच हुई, तो वह कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर ने दस अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। 

रविवार को आई रिपोर्ट में महिला के दो पुत्र, एक पुत्रवधू व एक बेटी पॉजिटिव मिली। परिजनों के अनुसार ये सभी गाजियाबाद से महिला के साथ ही आए थे। वहीं घर के इतने सदस्यों के पॉजिटिव मिलने पर पुलिस ने समूचे गांव की गलियों को सीज कर आवागमन बंद कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को टीम ने क्वांरटीन सेंटर भेज दिया है। गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed