फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update One Death And Seven Positive Case Found Today

एटा में कोरोना वायरस के सात संक्रमित मिले, एक युवक की मौत, परिवार क्वारंटीन

Fri, 05 Jun 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jun 2020 12:10 AM IST
सार

चार अलीगंज क्षेत्र तो तीन शहर के दो मोहल्लों के निवासी

विज्ञापन
Corona Virus Live Update One Death And Seven Positive Case Found Today
एटा में कोरोना वायरस, क्वारंटीन सेंटर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी एक व्यक्ति का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना का चल रहा था। बुधवार की देर रात युवक की मौत हो गई। वह मधुमेह के रोग से ग्रसित था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि युवक को जैसे ही कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


उसी समय उसके छह परिजनों को क्वारंटीन करा दिया गया था। जहां चार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दो की आना बाकी है। आगरा सीएमओ द्वारा मौत की सूचना दी गई है। आगरा में ही युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं युवक के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन


आगराः कोरोना संक्रमण से बचाव को एसएन की 'नई व्यवस्था', मरीजों को इस तरह मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गुरुवार को एटा जनपद में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 48 हो गई है। 
 

अलीगंज क्षेत्र के गांव नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कलुआ टीलपुर निवासी चार व्यक्ति बीते दिनों दिल्ली से वापस आए। उन्हें 30 मई को एक डिग्री कॉलेज में बने सेंटर पर क्वारंटीन किया गया। जहां 31 को सैंपल लेने के बाद चारों व्यक्ति घर चले गए। गुरुवार को अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में चारों को कोरोना की पुष्टि हुई।

वहीं शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी दो महिलाएं बीते दिनों मुंबई से लौटकर आईं थीं। उन्हें उनके परिवार के साथ 10 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया था। इसमें दो महिला को कोरोना की पुष्टि हुई। नई बस्ती निवासी एक बुजुर्ग की रिश्तेदारी में मृत्यु हो गई थी। वह एआरटीओ कार्यालय के पीछे बनी कॉलोनी में गई थी। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों को क्वारंटीन कराया गया था, गुरुवार को उन्हें भी कोरोना की पुष्टि हुई।

सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि गांव कलुआ टीलपुर निवासी चार व्यक्तियों को क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था। जहां एक व्यक्ति द्वारा रिकमंड की गई कि यह सभी घर में होम क्वारंटीन रहेंगे। इसके चलते उन्हें घर भेज दिया गया था। बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में तीस बेड पहले से वार्डों में मौजूद हैं। वहीं दस बेड बरामदे के लिए रख लिए थे। अब जिले में एक्टिव केस 35 हो गए हैं।

 

जिले में सात व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। जहां चार व्यक्ति अपने घर चले गए थे। टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तीन मरीजों को सेंट मेरिस से बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। -डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ (एटा)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed