{"_id":"5f1d8c768ebc3e63ae52b200","slug":"corona-virus-live-update-mathura-today-17-positive-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः तीन-चार साल के बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, साढ़े सात सौ पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः तीन-चार साल के बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, साढ़े सात सौ पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Mon, 27 Jul 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:21 AM IST
सार
- अब 15 से 20 मिनट में लीजिए कोरोना की जांच रिपोर्ट
- जिला अस्पताल सहित तीन केंद्रों पर एंटीजन जांच केंद्र की सुविधा
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में रविवार शाम आई रिपोर्ट में 36 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन और चार वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 750 हो गई है।
रविवार को आए नए केस में गिरधरपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, जन्मभूमि लिंक रोड से 60 वर्षीय वृद्ध महिला, नगला पोला में 4 वर्षीय बच्चा 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा धौलीप्याऊ में तीन वर्षीय बच्चा, सिविल लाइन से 32 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति, रांची बांगर में 56 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
ये भी पढ़ें: देह व्यापार: रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...
विज्ञापन
वृंदावन में लखनऊ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मथुरा से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर लखुटिया से 45 वर्षीय व्यक्ति, बाजना से 12 वर्षीय किशोर, 22 वर्षीय युवती, 33 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फरह के दौलतपुर में 35 वर्षीय महिला, सनोह में 20 वर्षीय युवती और रैपुराजाट से 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

अब 15 से 20 मिनट में लीजिए कोरोना की जांच रिपोर्ट
लोगों को कोरोना जांच के लिए दौडना नहीं पड़ेगा। अब कोरोना की जांच हाथों हाथ होगी। रिपोर्ट भी जल्द आने से लोगों को राहत मिलेगी। कोरोना की जांच के लिए नई एंटीजन टेस्ट प्रणाली से लोगों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब जनपद के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन जांच के इंतजाम कराने की योजना है।
एंटीजन टेस्ट से 22 जुलाई से कोरोना संदिग्धों की जांच शुरू की गई थी। 221 लोगों की जांच में छह केस पॉजिटिव मिले। एंटीजन जांच प्रणाली द्वारा 15 से 20 मिनट के अंदर जांच के परिणाम प्राप्त हो जाते हैं।
पॉजिटिव आने पर पुष्टि उसी समय हो जाती है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि अभी तक संदिग्ध लोगों की जांच के सैंपल लेकर लैब भेजे जाते हैं। वहां से सीएमओ कार्यालय जांच रिपोर्ट आने में देर लगती है। उस रिपोर्ट में पॉजिटिव और निगेटिव दोनों सिस्टम के बारे में लिखा होता है।

एंटीजन जांच में सिर्फ पॉजिटिव जांच हाथों-हाथ हो जाती है। कोई व्यक्ति पॉजिटिव नहीं है तो यह माना जाता है कि वह निगेटिव है। फिर भी उसकी जांच सैंपल लैब भेजा जा रहा है, जिससे स्पष्ट हो कि कोरोना की स्थिति इस मरीज के लिए क्या है।
संदिग्ध को रिपोर्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब केवल निगेटिव आने पर कंफर्म के लिए सैंपल लैब में भेजने के आदेश दिए गये हैं। सीएमओ ने बताया कि इस प्रणाली से जांच की सुविधा वर्तमान में जिला अस्पताल, लक्ष्मी नगर और सुखदेव नगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। जल्द प्राथमिक सभी केंद्रों पर एंटीजन रिपोर्ट की व्यवस्था की जा रही है जिससे लोगों को को इंतजार न करना पड़ेगा।