फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Mainpuri 15 New Positive Case Found Today

सीएमओ दफ्तर के तीन कर्मचारी सहित 15 पॉजिटिव निकले, 158 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

Wed, 17 Jun 2020 04:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Jun 2020 04:43 PM IST
सार

  • वर्तमान में 80 एक्टिव केस
  • छह लोगों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Mainpuri 15 New Positive Case Found Today
मैनपुरी में कोरोना मरीज मिलने के बाद पहुंची एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पहली बार एक दिन में 15 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 158 हो गई। 72 मरीज अब तक ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 80 लोगों का अलग-अलग कोविड वार्डों में उपचार चल रहा है। छह मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों में आक्रोशः बोले- चीन की भाषा में जवाब देने के लिए भारतीय सैनिकों को मिले खुली छूट
विज्ञापन



मंगलवार की रात स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कॉलेज सैफई से 176 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ कार्यालय में तैनात टीबी क्लीनिक के लैब टेक्नीशियन, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक मोबाइल एंबुलेंस का चालक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी कोरोना संक्रमित जूता व्यापारी की पत्नी और दूसरा पुत्र भी पॉजिटिव निकला। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी एक किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त नगला मुकुट निवासी युवक, सिटी हॉस्पिटल का एक कर्मचारी, भोगांव की गिहार कॉलोनी से एक युवक और एक बालिका, भोगांव के मोहल्ला ऊंचा टोला निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया।

सुल्तानगंज में एक, चिर्रा में एक, खिंचौली से एक वृद्ध और करहल में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। खिंचौली निवासी वृद्ध को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जबकि अन्य को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड एक और वार्ड दो में भेजा गया है। संबंधित इलाकों को सील करते हुए सैनिटाइज कराया गया है। 

तीन कर्मचारी संक्रमित मिलने पर सीएमओ कार्यालय बंद 

कोरोना संक्रमण अब सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गया। सीएमओ कार्यालय में तैनात एलटी, चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय बंद करा दिया। कार्यालय में केवल सूचना कक्ष ही खुला रहेगा। सभी को घर से ही काम करने के निर्देश दिए गए। 

मंगलवार की रात आई रिपोर्ट के अनुसार सीएमओ कार्यालय में कार्यरत टीबी एलटी, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी और मोबाइल एंबुलेंस जिससे गांव-गांव जाकर मरीजों की सैंपलिंग कराई जा रही थी। उस पर तैनात एक चालक कोरोना संक्रमित निकला है। संक्रमित चालक सीएमओ कार्यालय में ही निवास करता था। जबकि एलटी भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज का रहने वाला है।

चतुर्थश्रेणी कर्मचारी शहर के देवी रोड का रहने वाला है। तीनों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय में सभी विभाग बंद करा दिए गए। सभी को घर से ही 72 घंटे तक काम करने के निर्देश दिए गए। केवल शासन को सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सूचना कक्ष खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं।  

कर्मचारी संक्रमित मिला तो सिटी हॉस्पिटल कराया बंद 
शहर के कचहरी रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला। बुधवार को एसडीएम रजनीकांत और सीओ अभय नरायन राय ने हॉस्पिटल को बंद करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed