{"_id":"5ed3c2cb8ebc3e90955a7db3","slug":"corona-virus-live-update-firozabad-young-man-die-seven-positive-report-came-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित युवक की आगरा में मौत, सात नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित युवक की आगरा में मौत, सात नए केस मिले
Sun, 31 May 2020 08:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 31 May 2020 08:15 PM IST
सार
वार्ड ब्याय, गर्भवती महिला और दवा विक्रेता सहित सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण का शिकार हुए कोटला मोहल्ला निवासी युवक की रविवार को आगरा में मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार आगरा में ही कर दिया गया। कोटला मोहल्ले में जहां युवक का निवास है उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नए केस और मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा अब 268 हो गया है। इनमें से 194 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हुई है।
कोटला मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक को पिछले दिनों बुखार आया था। युवक डायबिटीज का भी शिकार था। बुखार न उतरने पर परिजन तीन दिन पहले इलाज के लिए आगरा मेडिकल ले गए। यहां कोरोना टेस्ट भी कराया गया।
मैनपुरीः मौत के बाद वृद्घ की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सील किया मोहल्ला
विज्ञापन
शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार आगरा में ही किया गया है। इधर जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोटला मोहल्ला पहुंची। यहां युवक के निवास को सील कर दिया गया है। युवक के संपर्क में रहे लोगों को विभाग ट्रेस कर रहा है।

सात लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
नगला बरी स्वास्थ्य केंद्र पर फ्लू ओपीडी में तैनात एक वार्ड ब्याय को कोरोना संक्रमण निकला है। स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना संक्रमण ग्रसित होने के मामलों में हर रोज इजाफा हो रहा है। बोधाश्रम निवासी 36 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। यह महिला सीएमओ कार्यालय में तैनात मृतक संविदाकर्मी के संपर्क में आई थी। महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करबला का 30 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। अरांव के गांव सैफपुर का एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना रिपोर्ट आई है। पूर्व में युवक के पिता को भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। संपर्क में आए पुत्र की कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिमांयूपुर निवासी गर्भवती महिला एवं उसके चार दिन का बच्चा निकलने के बाद देवर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
खैरगढ़ निवासी दवा विक्रेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दवा विक्रेता को कई दिन से बुखार था। दवा की दुकान पर किसी मरीज से संपर्क में आ गया था। भीमनगर गली नंबर निवासी गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। भीमनगर में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जनपद में मिले मरीजों के साथ ही दूसरे शहरों में मिले सुहागनगरी के कोरोना संक्रमित 13 मरीजों को जोड़कर आंकड़े दर्शा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की कुल संख्या 268 हो गई है।