फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona virus Live Update District Hospital Cms Positive Today

मथुराः जिला अस्पताल के सीएमएस सहित 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 18 Jun 2020 09:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Jun 2020 09:26 AM IST
सार

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 208 हुई

विज्ञापन
Corona virus Live Update District Hospital Cms Positive Today
फाइल फोटो - फोटो : AP

विस्तार

जनपद में बुधवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के सीएमएस सहित 30 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो निजी अस्पतालों के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें तीन रिपोर्ट निजी लैब से आईं हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस की रिपोर्ट भी शामिल है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण जिला अस्पताल के सीएमएस द्वारा निजी लैब से कराई गई कोरोना की जांच की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 208 हो गई है। 
विज्ञापन


मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस पिछले कई दिन से छुट्टी पर थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई। बुधवार को सीएमएस की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ दफ्तर के तीन कर्मचारी सहित 15 पॉजिटिव निकले, 158 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

आनन फानन में जिला अस्पताल के डाक्टरों के साथ सीएमएस के चालक, सफाई कर्मचारी के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 18 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अभी किसी का भी सैंपल नहीं लिया गया है।

रविवार को समारोह में हुए थे शामिल
सीएमएस लगातार अधिकारियों की बैठक में शामिल हो रहे थे। रविवार को ब्लड बैंक में लगे शिविर में भी मौजूद रहे। इस समारोह में सीएमओ के साथ नगर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। इधर बीते दिनों उनसे संपर्क करने वाले लोग भी परेशान हैं।

कोरोना को नियंत्रण करने में फेल स्वास्थ्य विभाग
मथुरा में कोरोना आगे चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग पीछे है। जनपद में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जितने भी प्रयास किए गए हैं वह सभी नाकाम साबित हुए हैं।

पिछले दो महीने में कोरोना के मरीज कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल के सीएमएस की कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तो स्वास्थ्य विभाग की कार्य करने की प्रणाली पर ही सवाल उठ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed