फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Agra One Death In Saifai Total Eight Positive Today

सैफई में हुई आगरा के एक मरीज की मौत, कोरोना वायरस के आठ नए केस मिले, 1227 हुई संख्या

Wed, 01 Jul 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Jul 2020 12:01 AM IST
सार

  • स्वस्थ होने वालों की संख्या 1021 पहुंची
  • संक्रमण से अब तक 86 मरीजों की मौत

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Agra One Death In Saifai Total Eight Positive Today
उद्यमी का शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती आगरा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने के बाद मंगलवार को मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक को सांस रोग था।
विज्ञापन


ताजनगरी में अब तक 86 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। वहीं मंगलवार को आठ नए पॉजिटिव केस मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 1227 हो गई है। अब 120 संक्रमितों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चार नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1021 हो गई है।
विज्ञापन


गैंग ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंकों से लिया दो करोड़ का लोन, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कागारौल तक पहुंचा संक्रमण, सिंगी गली व छत्ता में में भी केस मिले

कोरोना वायरस का संक्रमण कागरौल तक पहुंच गया। यहां 24 साल का युवक संक्रमित मिला है। सिंगी गली छत्ता बाजार में 65 साल के बुजुर्ग, देवरी रोड निवासी 61 साल के बुजुर्ग में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। शमसाबाद के 31 साल के युवक, खंदारी निवासी 42 साल के पुरुष और ताजगंज में 76 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं। दो मरीज संक्रमित के परिजन हैं। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
 

स्वास्थ्य सर्वे: 10575 लोगों में कोरोना के लक्षण जांचे
स्वास्थ्य विभाग की 37 टीमों ने नगला बूढ़ी, रकाबगंज, बालूगंज, बुंदू कटरा, विभव नगर, जगजीत नगर, कौशलपुर, नगला मेवाती और गजानन कॉलोनी में 2775 घरों के 10575 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर पल्स ऑक्सीमेट्री के जरिए रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा जांची।

इन्हीं 14 स्थानों पर शिविर लगाकर 522 पुरुष, 620 महिला और 22 बच्चों की सेहत की जांच हुई। इसमें त्वचा रोग के 28 मरीज, मधुमेह के सात, ब्लडप्रेशर के चार, दंत रोग के पांच मरीज मिले। उल्टी-दस्त समेत अन्य परेशानी के 145 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि दो संदिग्ध मिले हैं, इनका नमूना लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed