{"_id":"5ef421ae6bde4d46b94abf2a","slug":"corona-virus-live-update-agra-82-death-total","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में बढ़ता मौतों का आंकड़ा 82 पर पहुंचा, नौ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में बढ़ता मौतों का आंकड़ा 82 पर पहुंचा, नौ नए मरीज मिले
Thu, 25 Jun 2020 09:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:32 AM IST
सार
- कुल संक्रमितों की संख्या 1166 पहुंची
- नौ मरीज बुधवार को किए डिस्चार्ज
- अब तक 974 ठीक होकर घर जा चुके हैं
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में बुधवार को एक और संक्रमित की मौत हो जाने से आंकड़ा 82 पर पहुंच गया। नौ नए मरीज मिले हैं। अब तक 1166 संक्रमित मिल चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि नौ मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।
अर्जुन नगर के संक्रमित की मौत, काला महल, सिकंदरा में मिले नए मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्जुन नगर निवासी 81 साल के बुजुर्ग ने बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। अब शहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 82 हुई है।
कोरोना संक्रमित 11 नए मिले, नमकीन व्यापारी की पत्नी-बेटा और दो बस चालक भी पॉजिटिव
विज्ञापन
सांस रोग से जूझ रहे मरीज को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। इलाज से भी इनको कोई लाभ नहीं हुआ और बुधवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार को नौ मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक 974 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 111 मरीजों का इलाज अभी भी आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

नौ नए मरीजों में एसएन का कर्मचारी भी
नौ नए मरीजों में एक एसएन मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी संक्रमित हो गई है। इसके अलावा पीपल मंडी काला महल में पहली बार संक्रमित मरीज मिला है। यहां का 42 साल का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। सिकंदरा के 63 साल के बुजुर्ग और एत्मादपुर के सैमरा में 27 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। बाकी के पांच संक्रमित मरीजों के परिजन हैं।
टीमों ने 3284 लोगों की जांच की, एक संदिग्ध मिला
स्वास्थ्य विभाग की 18 टीमों ने सैंया, शाहगंज, जोगीपाड़ा, ताजगंज, तुलसी चबूतरा, बिचपुरी के गणेश नगर, जीवनीमंडी, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी, बोदला, सैमरा, फतेहपुर सीकरी और जगदीशपुरा में 929 घरों के 3284 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इनमें एक कोरोना संदिग्ध मिला है जिसका नमूना लिया गया है।
इन्हीं हॉटस्पॉट एरिया में 16 स्थानों पर कैंप लगाकर 640 लोगों की जांच की गई, इसमें से 338 पुरुष, 259 महिला और 43 बच्चे शामिल रहे। इसमें दस लोग मधुमेह के मरीज और तीन उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। दाद, खुजली, लाल दाने की परेशानी के 54 मरीज पाए गए।
दांत, पेट रोग, नेत्र रोग, हड्डी की परेशानी समेत अन्य मर्ज के 268 मरीज पाए गए। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि मल्टी विटामिन और विटामिन सी की दवा भी दी गई है।