फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Agra 16 Infected Found Today

आगराः कोरोना वायरस से संक्रमित मिला 19 दिन का बच्चा, एक घर में तीन मरीज मिले

Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
सार

  • 91 संक्रमितों की मृत्यु
  • 28 हजार से अधिक मरीजों की कोरोना जांच
  • अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1099
  • 16 नए मरीज और बढ़े 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Agra 16 Infected Found Today
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 16 नए मरीज और बढ़ने से गुरुवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1357 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया अब तक 91 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। आठ नए मरीज डिस्चार्ज होने से अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1099 हो गई है। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज समेत शहर के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में 167 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जनपद में 28 हजार से अधिक मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


19 दिन का बच्चा संक्रमित, एक घर में तीन मरीज मिले
बाईपुर सिकंदरा में 19 दिन का बच्चा संक्रमित मिला है। यह घर में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। वहीं सैंया के सौरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित हुए हैं। महुआखेड़ा, सुभाष नगर और नगला लाल तक संक्रमण पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंया के सौरा गांव में 37 साल, 44 साल की महिला और 23 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सुभाष नगर मारुति इस्टेट में 52 साल के पुरुष, फतेहपुर सीकरी में 28 साल का युवक, कमला नगर में 68 साल के बुुजुर्ग और 56 साल के पुुरुष भी संक्रमित मिले हैं।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी ने रंजिशन खेला खूनी खेल, बेटी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मोती कटरा में 50 साल का पुरुष, खेरागढ़ में 32 साल की महिला और 50 साल के पुरुष, बृज विहार में 58 साल के पुरुष, महुआ खेड़ा में 28 साल की महिला, बोदला-बिचपुरी में 22 साल का युवक और ख्याजपुरा खेरिया मोड़ में 30 साल के युवक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। माइथान में 62 साल के बुजुर्ग और नगला लाल दास रायभा में 70 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed