{"_id":"5f073b3ca9864577e44cc2c1","slug":"corona-virus-live-update-agra-16-infected-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः कोरोना वायरस से संक्रमित मिला 19 दिन का बच्चा, एक घर में तीन मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः कोरोना वायरस से संक्रमित मिला 19 दिन का बच्चा, एक घर में तीन मरीज मिले
Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
सार
- 91 संक्रमितों की मृत्यु
- 28 हजार से अधिक मरीजों की कोरोना जांच
- अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1099
- 16 नए मरीज और बढ़े
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 16 नए मरीज और बढ़ने से गुरुवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1357 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया अब तक 91 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। आठ नए मरीज डिस्चार्ज होने से अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1099 हो गई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज समेत शहर के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में 167 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। जनपद में 28 हजार से अधिक मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है।
19 दिन का बच्चा संक्रमित, एक घर में तीन मरीज मिले
बाईपुर सिकंदरा में 19 दिन का बच्चा संक्रमित मिला है। यह घर में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। वहीं सैंया के सौरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित हुए हैं। महुआखेड़ा, सुभाष नगर और नगला लाल तक संक्रमण पहुंच गया है।

सैंया के सौरा गांव में 37 साल, 44 साल की महिला और 23 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सुभाष नगर मारुति इस्टेट में 52 साल के पुरुष, फतेहपुर सीकरी में 28 साल का युवक, कमला नगर में 68 साल के बुुजुर्ग और 56 साल के पुुरुष भी संक्रमित मिले हैं।
ये भी पढ़ें- पड़ोसी ने रंजिशन खेला खूनी खेल, बेटी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मोती कटरा में 50 साल का पुरुष, खेरागढ़ में 32 साल की महिला और 50 साल के पुरुष, बृज विहार में 58 साल के पुरुष, महुआ खेड़ा में 28 साल की महिला, बोदला-बिचपुरी में 22 साल का युवक और ख्याजपुरा खेरिया मोड़ में 30 साल के युवक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। माइथान में 62 साल के बुजुर्ग और नगला लाल दास रायभा में 70 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं।