फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infection Reduce In June

कोरोना संक्रमण आगरा: जून के आखिरी सप्ताह में एक चौथाई घटे नए मरीज, जिलाधिकारी ने की लोगों से अपील

Fri, 02 Jul 2021 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

जुलाई में पहले दिन दो नए मरीज मिले हैं जबकि दो मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 66 सक्रिय मरीज हैं। बुधवार तक 11.77 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25708 मरीज मिल चुके हैं। 25189 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Corona Virus Infection Reduce In June
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून में पहले सप्ताह की तुलना में आखिरी सप्ताह में एक चौथाई संक्रमण घटा है। 1 से 7 जून तक जिले में 171 नए मरीज मिले थे। 24 से 30 जून तक 46 संक्रमित मिले हैं। बुधवार को साढ़े चार हजार लोगों की जांच में एक मरीज मिला है। पिछले 24 घंटे में 9173 लोगों की जांच में दो नए मरीज मिले हैं। वहीं 453 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जुलाई में पहले दिन दो नए मरीज मिले हैं जबकि दो मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 66 सक्रिय मरीज हैं। बुधवार तक 11.77 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25708 मरीज मिल चुके हैं। 25189 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.98% है।
विज्ञापन


जिले में संक्रमण थमने से एक तरफ लोग राहत की सांस ले रहे हैं, दूसरी तरफ बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से मास्क पहनने व उचित दूरी पालन करने की अपील करते हुए स्वयं जिम्मेदार बनने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सप्ताह
1 जून- 13
2 जून-  24
3 जून- 25
4 जून- 33
5 जून- 44
6 जून- 18
7 जून- 14              

अंतिम सप्ताह
- 30 जून- 2
- 29 जून- 4
- 28 जून- 9 
- 27 जून- 6
- 26 जून- 7
- 25 जून- 9
- 24 जून- 9

ये भी पढ़ें:
आगरा में कोराना से राहत: साढ़े चार हजार लोगों में मिल रहा एक संक्रमित, अब 66 सक्रिय मरीज
अंधेरगर्दी: चार साल में मिट्टी में मिल गए ताज के पास लगाए 197 करोड़ रुपये, देखिए 'बेकदरी' की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed