फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infection In Doctors Of Sn Medical College Agra

आगराः कोरोना योद्घा हो रहे संक्रमित, एसएन में कुल 70 स्वास्थ्यकर्मी हुए पॉजिटिव

Wed, 09 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 12:08 AM IST
सार

एसएन में अभी तक सात वरिष्ठ चिकित्सक, 30 जूनियर डॉक्टर और 36 नर्स, वार्ड ब्वॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा डॉक्टर मेडिसिन विभाग के संक्रमित हुए हैं। इसमें दो वरिष्ठ चिकित्सकों समेत दस पॉजीटिव हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Corona Virus Infection In Doctors Of Sn Medical College Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर ही संक्रमित हो रहे हैं, इससे कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में मुश्किल हो रही है। अभी तक 30 डॉक्टर समेत 73 चिकित्सकीय कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


एसएन में अभी तक सात वरिष्ठ चिकित्सक, 30 जूनियर डॉक्टर और 36 नर्स, वार्ड ब्वॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा डॉक्टर मेडिसिन विभाग के संक्रमित हुए हैं। इसमें दो वरिष्ठ चिकित्सकों समेत दस पॉजीटिव हो चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड नए मरीज, साढ़े तीन हजार के पास पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसोलेशन वार्ड के आईसीयू प्रभारी, बाल रोग, सर्जरी विभाग, स्त्री रोग विभाग के डॉक्टर भी संक्रमित हो गए हैं। इससे संक्रमित   मरीजों के इलाज में परेशानी हो रही है। अब 100 बेड का दूसरा वार्ड भी तैयार हो गया है, इसमें भी मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

दी जा रही है ट्रेनिंग
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए चिकित्सकीय स्टाफ की ट्रेनिंग भी दी जा रही है, सभी सावधानी और मानकों के पालन को भी कहा जा रहा है।

आगरा में पहली बार 24 घंटे में मंगलवार को रिकार्ड 89 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन हजार के पास पहुंच गया। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 110 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,548 पहुंच गया है। इनमें 2,742 मरीज ठीक हो गए हैं। 696 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंगलवार तक 1,37059 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


एसएन में दूसरा सेंटर भी शुरू

संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बना 100 बेड का नवनिर्मित आईसोलेशन सेंटर मंगलवार से मरीजों के लिए खुल गया। डीएम ने बताया एसएन में आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा और बदायूं तक से मरीज आ रहे हैं। 100 से अधिक मरीज दोनों आइसोलेशन सेंटरों में भर्ती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed