फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infection Agra On Number Six In Uttar Pradesh

कोरोना संक्रमितों में प्रदेश में छठवें नंबर पर पहुंचा आगरा, दस दिनों में मिले 2.7 फीसद पॉजिटिव मरीज

Mon, 13 Jul 2020 09:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Jul 2020 09:46 AM IST
सार

जून के मुकाबले .6% बढ़ा, लेकिन शहर के कुल पॉजिटिव रेट 2.05% कम

विज्ञापन
Corona Virus Infection Agra On Number Six In Uttar Pradesh
हॉटस्पॉट एरिया आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सैंपल की संख्या बढ़ रही है, लेकिन पॉजिटिव रेट में कमी आई है। एक से 10 जुलाई तक संक्रमण की दर 2.70% दर्ज की गई है जो कि शहर की कुल पॉजिटिव रेट 4.75% से बहुत कम है। हालांकि 21 से 30 जून तक यह 2.10% थी। जुलाई माह में इसमें 0.6% का मामूली इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


आगरा में 10 जुलाई तक 28,921 मरीजों की जांच की गई। इनमें 1374 पॉजिटिव मिले थे। शहर का पॉजिटिव रेट 4.75% है। इधर, एक से 10 जुलाई तक 5,412 मरीजों की सैंपलिंग में 147 केस पॉजिटिव निकलने से पॉजिटिव रेट 2.7% रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ताजनगरी में नौ नए कोरोना मरीज मिले, 1400 के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दस दिन पहले 21 से 30 जून तक 4712 मरीजों की जांच में 95 संक्रमित मिलने पर पॉजिटिव रेट 2.10% था। दस दिन में पॉजिटिव रेट 0.6% बढ़ा है, लेकिन शहर के कुल पॉजिटिव रेट 4.75% की तुलना में इसमें 2.05% की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।

क्षमता से ज्यादा पहुंचे सैंपल
एसएन कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में प्रतिदिन एक हजार सैंपल जांच की क्षमता है। शुक्रवार को यहां 1400 से ज्यादा सैंपल पहुंचे। इनमें आगरा के अलावा हाथरस के सैंपल भी शामिल थे। क्षमता से अधिक सैंपल पहुंचने के कारण जांच में 12 घंटे की देर हुई।

सूबे में पॉजिटिव रेट से 1.47% अधिक
ताजनगरी का पॉजिटिव रेट सूबे के कुल पॉजिटिव रेट से 1.47% अधिक है। सूबे में 10,26966 सैंपल में 33700 केस पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव रेट 3.28% है। जबकि आगरा में कुल पॉजिटिव रेट 4.75% है।

प्रदेश में छठवें नंबर पर आगरा
संक्रमण के मामले में आगरा को पछाड़ कर नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ बहुत आगे निकल गए हैं। कानपुर और मरेठ में भी कोरोना का कहर जारी है। जबकि आगरा प्रदेश में अब छठवें नंबर पहुंच गया है।

पांच दिनों में हुई सैंपलिंग
- 10 जून को 627
- 9 जून को 609
- 8 जून को 601
- 7 जून को 762
- 6 जून को 472

टॉप शहरों का हाल
- नोएडा- 3260
- गाजियाबाद- 2863
- लखनऊ- 2012
- कानपुर- 1619
- मेरठ- 1427
- आगरा- 1388
- हापुड़- 884
- बुलंदशहर- 871
- वाराणसी- 819
- अलीगढ़- 724
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed