फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infection 37 Positive Case Today In Mainpuri

मैनपुरीः 37 कोरोना संक्रमित मिलने से चार सौ के पार पहुंचा आंकड़ा, इलाकों को सैनिटाइज करने में जुटा विभाग

Thu, 16 Jul 2020 11:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jul 2020 11:51 AM IST
सार

  • मैनपुरी में अब एक्टिव केस हुए 142
  • मृतकों की संख्या 12
  • 417 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
Corona Virus Infection 37 Positive Case Today In Mainpuri
नवीन मंडी में कोरोना सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में गुरुवार सुबह 37 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद कुल आंकड़ा बढ़कर 417 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित इलाकों को सैनिटाइज कराया गया है। वहीं इन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब सक्रिय केस 142 हो गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को सात वर्षीय बालक समेत कुल नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को भोगांव स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें बेवर के आठ लोग और घिरोर का एक युवक शामिल है। घिरोर का युवक करहल रोड का निवासी है। युवक के पिता गैस एजेंसी संचालक हैं। एहतियात के तौर पर पूरे परिवार के सैंपल लेने के साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अनलॉकः युवाओं में बढ़ा कोरोना संक्रमण, बुजुर्गों में घटा, सामने आई ये मुख्य वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेवर में संक्रमित मिले आठ लोगों में से सात शहर के मोहल्ला काजी टोला चमनगंज के निवासी हैं। वहीं एक पास के ही गांव रसूलाबाद का निवासी है। बेवर क्षेत्र में मिले संक्रमितों में 60 वर्षीय वृद्ध और सात वर्षीय एक बालक के अलावा, तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी को भोगांव के क्वारंटीन सेंटर स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

बेवर के लिए अच्छे नहीं संकेत 
नगर पंचायत बेवर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना अच्छे संकेत नहीं हैं। यहां अब संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को मिले सभी आठ लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से ही पॉजिटिव हुए हैं। अब बेवर कस्बे में कुल संक्रमितों की संख्या 48 और बेवर ग्रामीण क्षेत्र के दस संक्रमित मिलाकर ये संख्या 58 हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed