{"_id":"5f0fda0dd334471cef2ad3fb","slug":"corona-virus-infection-12-case-found-one-more-patient-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 94वीं मौत, 12 नए मरीज मिलने से 1439 पहुंची संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 94वीं मौत, 12 नए मरीज मिलने से 1439 पहुंची संक्रमितों की संख्या
Thu, 16 Jul 2020 10:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:18 AM IST
सार
- अब तक 32 हजार से अधिक मरीजों की हुई सैंपलिंग
- स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या पहुंची 1180
- अस्पतालों में 165 संक्रमितों का उपचार जारी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इस प्रकार यहां अब तक 94 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 नए मरीज मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1439 हो गई है।
देवरी रोड निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। डीएम पीएन सिंह ने बताया संक्रमित मृतकों की संख्या 94 हो गई है। मृतक ह्दय और सांस रोगी था।
यूपीः खत्म हुई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अंतरिम जमानत, कोर्ट में सुनवाई आज
विज्ञापन
जिला प्रशासन के मुताबिक बुधवार को 12 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 1439 हो गया है। 14 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। अब जनपद में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1180 हो गई है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 165 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 32 हजार से अधिक मरीजों की सैंपलिंग हो चुकी है।

आगरा का कोरोना ग्राफ
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांस यमुना, शाहगंज, शास्त्रीपुरम में मिले संक्रमित
हॉट स्पॉट एरिया में संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। ट्रांस यमुना कॉलोनी, शाहगंज और शास्त्रीपुरम में फिर से मरीज मिले हैं। गोविंद नगर और एमएम गेट तक संक्रमण पहुंचा है। खेरागढ़ में दो भाई के अलावा 14 साल की किशोरी भी संक्रमित पाई गई है।
तोता के ताल निवासी 59 साल के पुरुष, गोविंद नगर में 54 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केदार नगर में 76 साल और पश्चिमपुरी निवासी 74 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित पाए गए हैं।
गोविंद नगर में 54 साल की महिला और एममए गेट 14 साल की किशोरी भी संक्रमित मिली है। शास्त्रीपुरम में 34 साल का युवक, अयेला खेरागढ़ में 29 साल ओर 25 साल के युवक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी के तीन मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।