फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infected Young Man Died In Saifai Medical College

फिरोजाबाद के कोरोना संक्रमित युवक की सैफई में मौत, चार हुई मृतकों की संख्या

Sat, 09 May 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 May 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Infected Young Man Died In Saifai Medical College
कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोरोना से संक्रमित प्रेम नगर डाकबंगला निवासी युवक की शुक्रवार को सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह चौथी मौत है। इससे पहले तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


विगत तीस अप्रैल को प्रेम नगर डाकबंगला निवासी युवती जांच में कोरोना संक्रमित मिली थी। युवती के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई गई तो पड़ोस में रहने वाला चाचा का बेटा भी संक्रमित मिला। प्रेम नगर डाकबंगला निवासी युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन


बुधवार को हालत बिगड़ने पर युवक को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले एक मस्जिद के इमाम, मोहन नगर निवासी वृद्ध और मशरूरगंज निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सैफई रेफर किए गए कोरोना संक्रमित युवक की शुक्रवार को मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संक्रमित युवक को लेकर बरती गई थी लापरवाही 
युवक इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा था लेकिन संक्रमित युवती के परिवार के जुड़ा होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज से युवक को बिना कोरोना सैंपल लिए प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। जानकारी पर सदर विधायक मनीष असीजा के हस्तक्षेप के बाद युवक का सैंपल लिया गया और युवक संक्रमित मिला। 

... तो क्या क्वारंटीन नहीं किए जा रहे संक्रमितों के संपर्क वाले 
संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किए जाने से स्वास्थ्य विभाग हाथ खींचता नजर आ रहा है। विगत कुछ दिनों में संक्रमित मिले लोगों के संपर्क वाले लोगों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। ये लोग क्षेत्रों में घूमते नजर आते हैं।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित का कहना है कि संक्रमित लोगों के परिजन अथवा संपर्क में आए अन्य लोगों को उनकी इच्छा पर होम क्वारंटीन अथवा विभाग द्वारा बनाए गए सेंटरों पर क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसा शासन के नए निर्देशों के तहत किया जा रहा है। सैंपल सभी के लिए जा रहे हैं।

कोराना संक्रमित युवक की मौत के बाद शव सैफई से फिरोजाबाद लाया गया। स्वर्ग आश्रम पर अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध किया। हालात को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

अब तक का सैंपल का आंकड़ा
सात मई तक लिए गए कुल सैंपल - 1791 
सात मई तक लिए गए सैंपल की रिपोर्ट - 1559 
सात मई तक कुल पॉजिटिव केस - 170 
सात मई तक कुल निगेटिव केस - 1389 
सैंपल जिनकी रिपोर्ट आना शेष है - 232
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed