{"_id":"5ec52ba78ebc3e90a1758bda","slug":"corona-virus-infected-six-positive-case-mainpuri-update-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में फिर बढ़ा संक्रमण, छह कोरोना पॉजिटिव और मिले, 14 हुई सक्रिय केसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में फिर बढ़ा संक्रमण, छह कोरोना पॉजिटिव और मिले, 14 हुई सक्रिय केसों की संख्या
Wed, 20 May 2020 06:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 20 May 2020 06:40 PM IST
सार
- कुल सैंपल जांच को भेजे-1303
- कुल संक्रमित-26
- जिले में मौत-02
- ठीक हुए लोग-10
- एक्टिव केस-14
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। एक साथ जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं जो महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा से लौटे हैं। जिले में अब एक्टिव केस 14 हो गए हैं।
27 लोगों को भेजा जेएनवी भोगांव
महाराष्ट्र के जलगांव और हरियाणा के गुरुग्राम से 27 प्रवासी मजदूर 14 मई की शाम को बेवर क्षेत्र के गांव किल्ली में लौटे थे। ग्राम प्रधान ने सभी को गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय में ठहराया था। साथ ही जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी थी। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सभी मजदूरों की 15 मई को स्क्रीनिंग की।
ये भी पढ़ें: आगरा में सात और कोरोना संक्रमित मिले, अब तक 77 फीसदी मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
जलगांव महाराष्ट्र से लौटे एक और गुरुग्राम से लौटे दो युवकों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। इसके साथ ही मुंबई से लौटे रुई निवासी युवक, अहमदाबाद से लौटे किशनी के गांव सौनासी निवासी युवक और अहमदाबाद से ही लौटी सगामई गांव निवासी महिला को भी जांच के बाद भोगांव क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था।

17 मई को सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में सभी छह श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जिले में अब तक 1303 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 1232 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं 57 लोगों की रिपोर्ट अभी आना शेष हैं।
बाहर से आए छह श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब कुल 14 लोग एक्टिव पॉजिटिव हैं। लोगों से अपील है कि वह घर में ही रहें। महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।