{"_id":"5fc52e9b099b6e1ff56657f2","slug":"corona-virus-infected-patient-die-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mathura: मथुरा में कोरोना संक्रमित वृद्घ की मौत, 58 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mathura: मथुरा में कोरोना संक्रमित वृद्घ की मौत, 58 नए केस मिले
Tue, 01 Dec 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:11 AM IST
सार
- जिले में अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है
- संक्रमितों का आंकड़ 6069 पहुंच गया है
- 5435 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं
- 530 सक्रिय केस हैं
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से सोमवार को महावन निवासी 75 वर्षीय वृद्घ की केडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं 58 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ 6069 पहुंच गया है। जिसमें 5435 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 530 सक्रिय केस हैं।
सोमवार को मिले 58 संक्रमितों में जंगल कटी वृंदावन, टाउनशिप, इंद्र प्रस्थ एंक्लेव, दामोदर पुरा औरंगाबाद, सतगढ़ा गली छत्ता बाजार, राधिका धाम सौंख, दीप नगर महोली रोड, मेहमूरगंज वाराणसी, रिफाइनरी नगर, ब्राह्मण मौहल्ला, राधा माधव नगर, राम नगर कृष्णा नगर, महाविद्या कॉलोनी कृष्णा नगर, कृष्णा पुरी जगदंबा कॉलोनी, फरह, एमआरएच हॉस्पीटल, गोपाल नगर कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन से सात केस शामिल हैं।
वहीं पुलिस लाइन, नरसी बिहार सौंख रोड, ब्रज नगर, डिफेंस कॉलोनी, लोहवन और योगानंद ट्रस्ट वृंदावन में चार केस, गौरखधाम छाता, मांट, चौमुहां, नौहझील, हसनपुर, फरह, नंदगांव, बलदेव, गोवर्धन में चार केस, टोल प्लाजा फरह सौनई में तीन केस पॉजिटिव आए हैं।

जुर्माने के भय से बढ़ी मास्क की बिक्री
कोसीकलां में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इसके लिए बिना मास्क वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसके भय से मास्क की बिक्री में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि त्योहारी सीजन से पहले कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने पर लोगों ने मास्क और सैनिटाइजर से दूरी बना ली थी।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी लोगों ने एहतियात बरती। अक्तूबर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई। इससे लोगों को लगा कि अब कोरोना खत्म हो गया और मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल बंद कर दिया। बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में भी गिरावट आ गई।
लेकिन त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से प्रशासन ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी पुलिस को दी। यह भी तय कर दिया है कि अगर कोई भी बिना मास्क घर से बाहर निकला तो उससे 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला जाएगा। इस दिनों ताबड़तोड़ चल रही बिना मास्क वालों की चेकिंग से मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री एकाएक बढ़ गई है। दोनों चीजों में 20-30 फीसदी तक की वृद्धि बताई जा रही है।