{"_id":"61a31ccbe7361641d9349563","slug":"corona-virus-in-mathura-two-more-covid-positve-found-at-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बढ़ा कोरोना संक्रमण: विदेशी महिला के बाद दो और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बढ़ा कोरोना संक्रमण: विदेशी महिला के बाद दो और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में खलबली
Sun, 28 Nov 2021 11:38 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:38 AM IST
सार
मथुरा में सात दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर आई महिला कोरोना संक्रमित मिली थी जब संपर्क में आए 44 लोगों के सैंपल लिए तो रविवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा: कोरोना संक्रमित महिला मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना वायरस के ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट के आने से सरकार ने कड़ाई बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं विदेश से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शनिवार को वृंदावन आई एक विदेशी महिला कोरोना संक्रमित मिली। महिला के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजे गए हैं। रविवार को दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं महिला के संपर्क में आए 44 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोरोना के नए वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विदेशों से आने वाले नागरिकों की जांच की जा रही है। रसियन कंट्री लिसमेनिया से आई एक 30 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। रसियन कंट्री लिसमेनिया की रहने वाली 30 वर्षीय महिला टूरिस्ट वीजा पर सात दिन पूर्व वृंदावन आई थी। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जब कोविड टेस्ट किया तो इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि कहीं महिला में नए वैरियंट तो नहीं है। इसकी पुष्टि करने के लिए सैंपल की जांच के लिए इसे लखनऊ भेजा गया है। विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। रविवार को दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए ये विदेशी महिला के संपर्क में आए लोग हैं।
आगरा: चंबल में गूंजने लगी है व्हिसलिंग टील की सीटी, अंडमान-निकोबार से आए हैं ये पक्षी