फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura: New Guide Line By Dm 47 Corona Virus Positive Case Found Today

कोरोना वायरस: मथुरा में कोरोना पर बरती जा रही ढिलाई पर डीएम नाराज, नई गाइड लाइन जारी

Tue, 06 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Apr 2021 12:08 AM IST
सार

  • कुल पॉजिटिव - 7287
  • ठीक हुए मरीज - 6880
  • मृत्यु - 116
  • एक्टिव केस - 291

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura: New Guide Line By Dm 47 Corona Virus Positive Case Found Today
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जनपद में कोरोना के 47 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ अशोका हाइट्स, मंदाकिनी हाइट्स वृंदावन, महाविद्या कॉलोनी, केडी मेडिकल कॉलेज, मंडी रामदास, राधा पुरम एस्टेट, शंकरगढ़ी, रामगढ़ी बांगड़, दलपत खिड़की कोतवाली रोड, गताश्रम टीला, टाउनशिप से 12 केस, अहीर पाड़ा वृंदावन,  महिला आश्रय सदन, कृष्णा पुरी, गायत्री तपोभूमि के समीप, एनआरआई ग्रीन्स वृंदावन, लड्डू पेड़ा वाली धर्मशाला से तीन केस, राधा नगर विजयनगर से तीन केस, डैंपियर नगर, अंतापाड़ा, नंद चौक गोकुल, संतोष पुरा कोतवाली रोड, शांति नगर, हनुमान नगर, नटवर नगर, छटीकरा ज्योति नगर, महाविद्या कॉलोनी, जीएलए यूनिवर्सिटी, गिर्राज नगर कॉलोनी और बरसाना से 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव के सामने आए हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को लेकर ना स्वास्थ्य विभाग ने उचित कदम उठाए हैं और ना ही प्रशासनिक स्तर पर ही कोई योजना पर काम किया जा रहा है। यही कारण है कि जनपद में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकारी गाइडलाइन का पालन भी कहीं देखने को नहीं मिल रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संक्रमण की रोकथाम के लिए हुए कार्यों की समीक्षा की। वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन न करते पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

देवी के दर पर अखिलेश यादव: झंड़ा चढ़ाकर मांगी सूबे की खुशहाली, सरकार से सवाल-बताएं जवानों की शहादत का जिम्मेदार कौन?
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के नोडल अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाए जाने पर जोर दिया। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं होम आइसोलेशन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही नियत समय से करने एवं जन जागरूकता हेतु पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को अधिक से अधिक प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कांटेक्ट ट्रेसिंग में बरती जा रही ढिलाई पर फटकार लगाई।  कांटेक्ट ट्रेसिंग कम से कम 25 व्यक्तियों की करना सुनिश्चित करें। 
 

फोन नंबर -0565-2470218, 2470009 एवं 2470254 करें सूचित
डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए व सूचना देने के लिए इंटीग्रेट कोविड कमांड सेंटर के फोन नंबर -0565-2470218, 2470009 एवं 2470254 पर सूचना दें। इससे पॉजिटिव व्यक्ति से प्रभावित होने से अन्य लोग बच सकें। बैठक में सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र सिंह थे। -------

ये हैं नई गाइडलाइन 
-शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील होगा और एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा। लोग 14 दिन तक बाहर नहीं निकलेंगे। इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी। 
-बहुमंजिला अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा ।एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्लॉक सील होगा। 14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed