फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura Live Update One More Positive Found Today Total Nine Case

CoronaVirus: मथुरा में छात्र और वृद्ध में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पुराना शहर सील

Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
सार

तीन दिन में लगातार चार केस पॉजिटिव मिलने से हड़कंप  
जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 10 तक पहुंची 

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura Live Update One More Positive Found Today Total Nine Case
मथुरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। चौबियापाड़ा इलाके के मोहल्ला गजा पाइसा निवासी 20 वर्षीय छात्र ने बुखार आने पर निजी लैब पर अपनी जांच कराई थी, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट  बृहस्पतिवार की रात उसे मिली। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह छात्र जिला अस्पताल पहुंचा और पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी दी। उधर, बृहस्पतिवार को चौक बाजार निवासी 65 वर्षीय अकाउंटेंट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके 60 वर्षीय छोटे भाई की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनका नयति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


एक ही दिन में दो पॉजिटिव केस मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। चौबियापाड़ा इलाके को सील कर दिया गया। दरेसी रोड और चौक बाजार इलाके पहले ही सील किए जा चुके हैं। इस तरह पुराना शहर सील कर दिया गया है। पिछले तीन दिन में लगातार चार मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 10 हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला गजा पाइसा निवासी 20 वर्षीय युवक डिग्री कॉलेज में छात्र है। कुछ दिन पहले उसे बुखार आया तो घर वालों की सलाह पर उसने 22 अप्रैल को निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। 23 अप्रैल की रात जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्र को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। 

जरूरतमंदों को भोजन बांटने जाता था छात्र

गजा पाइसा निवासी छात्र लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराता था। छात्र कौमी एकता मंच के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाता था और जरूरतमंदों को भोजन वितरण करता था।

बताया जाता है कि बुखार आने पर 22 अप्रैल को उसने जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट 23 अप्रैल की रात को आई, लेकिन तब तक छात्र क्षेत्र में सक्रिय था और परिवार के लिए दूध और सब्जी लेने भी जाता था। ऐसे में दूध की दुकान, डेंपियर नगर स्थित सब्जी मंडी और भोजन बांटने के दौरान कितने लोग उसके संपर्क में आए होंगे। 

चौबियापाड़ा इलाके का सील

प्रशासन ने चौबियापाड़ा इलाके को सील करा दिया। गलियों के मुहानों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। छात्र के परिवार के नौ लोगों की जांच कर उनके भी सैंपल लिए और वृंदावन में क्वारंटीन किए गए हैं। इधर जिला अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है। 

तीन दिन में लगातार चार कोरोना मरीज मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुराने शहर के बद्री नगर, सुभाष नगर, मटियागेट, मनोहर पुरा, मेवाती मोहल्ला, नई बस्ती, चौक बाजार, कच्ची सड़क, गऊघाट, लाल दरवाजा, वृंदावन दरवाजा, चौबियापाड़ा, गजा पाइसा, नगला पाइसा, छत्ता बाजार मोहल्लों में बैरियर लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। 

सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि छात्र के यात्रा इतिहास की जानकारी की गई तो पता चला कि वो घर से दूध लेने और डेंपियर नगर स्थित मंडी में सब्जी लेने जाता था। नयति हॉस्पिटल में भर्ती वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वृद्ध के बड़े भाई की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बृहस्पतिवार को आई थी। 

अब तक मथुरा में मिले कोरोना पॉजिटिव 
- 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव दो केस सामने आए।
- 10 अप्रैल को एक केस कोरोना पॉजिटिव मिला।
- 12 अप्रैल को ओल में एक को संक्रमण की पुष्टि हुई।
- 13 अप्रैल को नयति की स्टाफ नर्स में संक्रमण की पुष्टि हुई।
- 19 अप्रैल को दवा एजेंट की रिपोर्ट आई पॉजिटिव। 
- 22 अप्रैल को बलदेव के गांव सेहत निवासी सब्जी विक्रेता हुआ कोरोना पॉजिटिव।
- 23 अप्रैल को कच्ची सड़क निवासी वृद्ध हुआ कोरोना पॉजिटिव।
- 24 अप्रैल को दो लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 

27 स्थानों पर लगाए बैरियर, पुलिस बल तैनात 

शहर के गोरखनाथ तिराहा, मसानी तिराहा, कच्ची सड़क, रूपम सिनोमा रानी का मंडी रोड, बिग बाजार के बगलवाली गली, मिलन तिराहा रोड, मेवाती मोहल्ला आंबेडकर मूर्ति के पास, हिंदुस्तान होटल के बगल वाली गली, इस्लामियां कॉलेज के सामने, कट्टी खाने की गली, कल्लू, मल्लू कारखाना, भरतपुर गेट, लाल गेट, कलक्टर गंज, द्वारिकाधीश मंदिर वाली गली, पत्रकार मुरारीलाल चतुर्वेदी मार्ग, दलपत खिड़की, नाई वाली गली, तेली वाली गली, होली गेट, सरायकट, गोपालपुरा पथम गेट, गोपालपुरा द्वितीय गेट, रेलवे फाटक कट, राधेश्याम धर्मशाला आदि स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed