फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura Five Death And 564 Found Positive At 2 May

मथुरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण: पांच लोगों की मौत, 564 नए पॉजिटिव मरीज मिले

Mon, 03 May 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 May 2021 12:20 AM IST
सार

जिले में संक्रमित से मरने वालों की संख्या जहां 170 हो गई है, वहीं संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 14836 हो गया है। एक्टिव केस 3728 हैं। 

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura Five Death And 564 Found Positive At 2 May
मथुरा में कोरोना वायरस की जांच करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना संक्रमण से रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 564 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में संक्रमित से मरने वालों की संख्या जहां 170 हो गई है, वहीं संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 14836 हो गया है। एक्टिव केस 3728 हैं। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि केडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सुदामापुरी निवासी एक व्यक्ति और महिला भी कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गई। इसके साथ जनपद के कोसी, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, छाता, राया, फरह, गोवर्धन, बलदेव, मांट, नौहझील, चौमुहां में कोरोना पीड़ित मिले हैं। इसके साथ ऊंचागांव, गिडोह, सिररैला, हरनौल, सैनवां, कोटवन, पैगांव, हताना, मुरसैनिया, राया, नवादा, कारब, किरारी, गढ़ी खुशराली, नौहझील, गोपी की नगरिया, महावन, जंगल कट्टी, पटलोनी बलदेव, फरह के सलेमपुर, गोवर्धन के पाली डूंगरा मडौरा, मुखराई, दौलतपुर, रडोई बलदेव, लालपुर, भगौसा, नगला खारी गोवर्धन, बछगांव, जचैंदा, मगोर्रा, महरौली, मांट, सादाबाद रोड, शहर के जौहरी गली, छत्ता बाजार, जयसिंहपुरा, आनंद धाम, मोतीकुंज, विकास नगर, राधापुरम स्टेट, चंद्रपुरी, गऊघाट, चंदनवन, पुलिसलाइन, सुभाष नगर, दरेसी रोड, जमुनापार सदर बाजार, सिविल लाइन, रिफाइनरी नगर, टाउनशिप, वृंदावन के महिला आश्रय सदन, छीपी गली के अलावा आगरा, होडल के भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। फरह में दो होमगार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन

बिगड़ रहे मथुरा के हालात, अस्पतालों में नहीं मिल रहे बेड 
जनपद में कोरोना महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। हालात दिनोंदिन बिगड़ रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि जनपद के सभी कोविड अस्पतालों में बेड फुल हैं। बेडों की किल्लत से रोगी और तीमारदार परेशान हैं। ऑक्सीजन की कमी, उपचार में लापरवाही और वेंटीलेटर युक्त बेडों की कम संख्या ने रोगियों की हालत खराब कर रखी है। भयावह स्थिति बनी हुई है। लोग अपनों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके ये प्रयास भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहे हैं। 

जिला अस्पताल में रोगी उपचार के लिए आते हैं और बेड न मिलने के कारण उपचार नहीं मिल पाता। यहां डॉक्टर कह रहे हैं कि बेड खाली नहीं हैं। संसाधनों और डॉक्टरों की भारी कमी ने हालात खराब कर दिए हैं। जनपद में कोविड के लिए बनाए अस्पताल ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहे। वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल और राम कृष्ण मिशन की भी यही स्थिति है। यहां भी बेड खाली ना होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केएम मेडिकल कॉलेज और केडी मेडिकल कॉलेज में फिर भी लोगों को बेड मिल रहे हैं। जिससे उनकी जान सुरक्षित हो रही है। जनपद में एंबुलेंसों की कमी, पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलना, डॉक्टरों की कम उपलब्धता से हालात भयावह होते जा रहे हैं। 

डेली बुलेटिन जारी नहीं कर रहा स्वास्थ्य विभाग
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के आदेशों के बाद भी जिला स्वास्थ्य विभाग डेली हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं कर रहा है। अस्पतालों में बेड, वहां भर्ती मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन की स्थिति और पर्याप्त वेंटीलेटर के संबंध में लोगों को बताया नहीं जा रहा है। यही कारण है कि लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और वे अपने मरीज को बचाने के लिए भटक रहे हैं। जनपद के स्वास्थ्य अधिकारियों पर लोगों के फोन ना उठाने का भी आरोप लग रहा है। 
संबंधित खबर: पंचायत चुनाव मतगणना: मैनपुरी जिले में परिणाम आने शुरू, यहां देखें कौन जीता, कौन हारा
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: 275 कोरोना पॉजिटिव मिले, बंद रहेगा दीवानी न्यायालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed