फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura: 35 death And 1752 Corona Virus Positive Found In September

कान्हा की नगरी में कोरोना के डराने वाले आंकड़े, सितंबर में 35 मौतों के साथ मिले 1752 मरीज

Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
सार

30 सिंतबर को 35 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ आंकड़ा 4000 के पार पहुंच गया। सितंबर में सर्वाधिक 1752 संक्रमित केस सामने आए। इसी माह में कोरोना से मरने वालों की संख्या अगस्त के मुकाबले दोगुना हो गई।

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura: 35 death And 1752 Corona Virus Positive Found In September
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर माह में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े। अगस्त के मुकाबले सितंबर में मृत्युदर दोगुना हो गई। इस दौरान 35 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि 1752 लोग संक्रमण की चपेट में आए।
विज्ञापन


जनपद में छह अप्रैल को मिले पहले कोरोना संक्रमण केस के बाद यह श्रृंखला अनवरत बनी हुई है। लॉकडाउन के दो चरणों में 77 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अनलॉक-1 में बढ़कर 354 पर पहुंच गया। जबकि जुलाई माह में कुल 872 लोग कोरोना पॉजिटिव थे। 31 अगस्त तक यह आंकड़ा बढ़कर 2248 हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाथरस कांड: पीड़िता के गांव में लगी 'पाबंदी' पर योगी सरकार के मंत्री ने दिया यह बयान 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 30 सिंतबर को 35 नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ आंकड़ा 4000 के पार पहुंच गया। सितंबर में सर्वाधिक 1752 संक्रमित केस सामने आए। इसी माह में कोरोना से मरने वालों की संख्या अगस्त के मुकाबले दोगुना हो गई। सितंबर में 35 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाई। इनमें 17 सितंबर को एक साथ चौर मौतें भी शामिल हैं। जबकि अगस्त में मृतकों की संख्या 18 थी।

50 वर्ष से कम आयु के युवाओं की जान गई
सितंबर में कोरोना संक्रमण से 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों की भी जान गई। इनमें 6 सितंबर को 33 वर्षीय महिला, 10 सितंबर को 38 वर्षीय युवक, 13 को 35 वर्षीय महिला, 21 सितंबर को 24 वर्षीय महिला, 23 सितंबर को 25 वर्षीय युवक शामिल है। 

 
माह केस  मृत्यु
जून 277 8
जुलाई 518 24
अगस्त  1378 18
सितंबर 1752 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed