फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Kasganj Five New Covid Positive Found Today

कासगंज में कोरोना: दिल्ली से आई युवती के परिवार सहित पांच निकले कोरोना पॉजिटिव, दो मासूम बच्चे भी संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 12:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

कासगंज में तीन दिन के अंदर ही नौ कोरोना संक्रमित सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग अब जांच का दायरा बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Corona Virus In Kasganj Five New Covid Positive Found Today
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सैनिटाइज करते घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से होने लगा है। दिल्ली से आई युवती के परिजनों सहित पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिला में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर नौ हो गया है।
विज्ञापन

सोरों के ग्राम गोरहा में युवती के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कराई गई जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गई। रिपोर्ट में युवती की मां, भाई, चचेरी  बहन (3) व भाई (5) भी संक्रमित निकल आए हैं। विभाग ने सभी संक्रमितों को  होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पटियाली कस्बा की एक बस्ती में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित को टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में कोरोना अब तेजी से फैलने लगा है। तीन दिन के भीतर ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर नौ पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया कि संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभग की टीमों को भेजकर संक्रमितों का होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन


संक्रमित लोगों के परिजन सहित 80 के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिला में निकले कोरोना संक्रमित युवक एवं युवती के परिजनों सहित 80 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए हैं। वहीं युुवक युवती के जीनोम सीक्वेंसिंग के भी सैंपल लिए गए है। साथ ही दोनों के घरों को सैनिटाइज भी कराया गया है। सोरों के गोरहा में संक्रमित निकली युवती दिल्ली से लौटकर आई थी। सोरों स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने उसके घर पहुंच कर परिजनों के सैंपल लिए। इसके साथ ही उसके संपर्क में आने वाले आसपास के लोगों के भी सैंपल लिए गए। गांव से कुल 30 सैंपल लिए गए हैं। टीम ने युवती के घर को सैनिटाइज कराया है। इसी तरह एक दिन पूर्व संक्रमित निकले युवक के गांव टिंबरपुर में उसके घर को सेनिटाइज कराया है। वहीं पटियाली के युवक की पुष्टि होने के बाद 50 लोगों के सैंपल लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed