{"_id":"606db2b69810412b53263cfe","slug":"corona-virus-in-firozabad-43-case-of-covid-19-district-jail-found-16-prisoners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: फिरोजाबाद में 43 नए कोरोना संक्रमित और मिले, जिला जेल में 16 बंदी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: फिरोजाबाद में 43 नए कोरोना संक्रमित और मिले, जिला जेल में 16 बंदी पॉजिटिव
Wed, 07 Apr 2021 06:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:55 PM IST
सार
- जिला जेल में 16 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
- कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4326
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में बुधवार को 43 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 16 कोरोना संक्रमित जिला जेल में मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4326 हो गई है। वहीं सक्रिय केस 286 हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 69 है।
जिला कारागार में हाल में ही आए बंदियों की जांच कराई गई थी। इसमें 16 बंदियों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बंदियों को अलग बैरक में रखने की व्यवस्था की गई है। इधर, एफएच मेडिकल कॉलेज में तैनात दो महिला डाक्टर (जेआर) की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों कोविड मरीज के संपर्क में आई थीं। बुखार आने पर दोनों महिला चिकित्सकों ने जांच कराई थी। टूंडला के नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय युवक, रामनगर निवासी 25 वर्षीय युवक, मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय महिला, मोहल्ला विजय नगर चक्की के निकट रहने वाला 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला।
आगरा: दस साल पहले कलक्ट्रेट में किया था प्रदर्शन, सांसद रामशंकर कठेरिया, मेयर सहित 11 आरोपी बरी
विज्ञापन
एसआरके इंटर कॉलेज का 14 वर्षीय छात्र, शिकोहाबाद के मिसराना मोहल्ला का 13 वर्षीय बालिका, शिकोहाबाद के शंभूनगर की 16 वर्षीय किशोरी, नगला जवाहर में 20 वर्षीय युवक, माता वाला गली में 14 वर्षीय बालक, 28 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, हाजीपुरा निवासी 19 वर्षीय महिला, शंभू नगर निवासी 55 वर्षीय महिला, शिकोहाबाद के गंगानगर में 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। शिवाजी मार्ग निवासी डिग्री कॉजेल के सचिव और भोड़ेला गांव निवासी 25 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

संक्रमित बंदी अलग बैरक में रहेंगे
फिरोजाबाद। 16 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला जेल में काफी सावधानी बरती जा रही है। जेल अधीक्षक अनिल रॉय का कहना है कि संक्रमित बंदियों के लिए अलग से बैरक की व्यवस्था की गई है। पेशी पर जेल से न्यायालय जाने वाले बंदियों के साथ सावधानी बरती जा रही है। पेशी से आने वाले बंदियों को सैनिटाइज करने के साथ ही साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था की गई है।
एक शिक्षक की मौत, कोरोना जैसे लक्षण
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में एक कोचिंग के संस्थापक की बुधवार को नोएडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षक में कोविड जैसे लक्षण थे। वर्तमान में शिक्षक आगरा में रह रहे थे। आगरा में कोविड नियमों के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया गया। समाज और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शिक्षक की मौत पर शोक व्यक्त किया।