फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Etah Jail: 36 Detainees And Six Found Infected Corona Virus

Corona In Etah: फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 36 बंदी सहित 41 मिले संक्रमित

Fri, 23 Oct 2020 01:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Oct 2020 01:55 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग का कहना है कि स्वास्थ्य टीम द्वारा चार को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि एक का उपचार मथुरा में चल रहा है। जबकि 30 को बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Corona Virus In Etah Jail: 36 Detainees And Six Found Infected Corona Virus
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एटा में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या फिर से बढ़ गई। अस्थायी जेल के 36 बंदी सहित 41 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं कासगंज में छह संक्रमित निकले। एटा में 1962 और कासगंज में 1477 पर आंकड़ा पहुंच गया है।
विज्ञापन

 
एटा में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में गांव सहोरी निवासी एक अधेड़ मथुरा में, अर्बन ब्लॉक में एक अधेड़, मलावन में एक युवक व सकीट में एक युवक संक्रमित मिला है। वहीं एक बुजुर्ग जलेसर में कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा अस्थाई जेल में रह रहे 36 बंदी कोरोना पॉजिटिव आए। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग का कहना है कि स्वास्थ्य टीम द्वारा चार को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि एक का उपचार मथुरा में चल रहा है। जबकि 30 को बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


कासगंज में स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन से 1008 जांच कराई। जिनमें सहावर में 183 जांच में एक व्यक्ति, अमांपुर में 136 जांच में दो व्यक्ति, आरटीपीसीआर की प्रयोगशाला से प्राप्त हुई रिपोर्ट में कासगंज में 1 एवं सहावर में 2 व्यक्ति संक्रमित निकले। वहीं आरटीपीसीआर से जांच के लिए 576 सेंपल लिए गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव का कहना है कि सभी संक्रमिताें को आइसोलट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में आठ बैड और बढ़ाए
एटा जिले में लगभग पचास के करीब डेंगू के लक्षण वाले मरीज हैं। यह मरीज स्थानीय नर्सिंग होम से लेकर आगरा, अलीगढ़ औरदिल्ली तक अपना उपचार करा रहे हैं।

बीते दिनों जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में चार बैड का डेंगू वार्ड बनाया गया था, लेकिन डेेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती देख सीएमओ ने 12 बैड का डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश सीएमओ को दिए। इसी के तहत बर्न वार्ड में अतिरिक्त बैड डलवाकर इसे 12 बैड का बनाया गया है। जबकि नौ बैड पर मच्छरों को रोकने के लिए मच्छरदानी लगाई गई है।

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में 12 बैड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसके साथ वार्ड के आस पास मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी बैड पर मच्छरदानी लगवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed