{"_id":"606b353fba37db0994029294","slug":"corona-virus-in-etah-and-kasganj-monday-patients-founds-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: एटा में छह और कासगंज में 16 मिले संक्रमित, आइसोलेट किए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: एटा में छह और कासगंज में 16 मिले संक्रमित, आइसोलेट किए मरीज
Tue, 06 Apr 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा-कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा-कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एटा में सोमवार को छह कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2566 हो गई है। वहीं कासगंज में 12 संक्रमित मिले हैं। वहां मरीजों की संख्या 2005 हो गई है। एटा में गंगनपुर निवासी एक बुजुर्ग, अरुणा नगर निवासी एक महिला, करीमपुर निवासी एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही सकीट ब्लॉक के गांव निगोह में एक युवक, मलावन में एक युवती व एक युवक संक्रमित मिला है।
वहीं कासगंज में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराई गई एंटीजन जांच में न्यायालय परिसर के चार कर्मी संक्रमित निकले। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय के नाजिर व उनके दो पुत्र, दुर्गा कॉलोनी में मासूम पुत्र व पिता के अलावा एक महिला संक्रमित निकली। इसके अलावा टूनेट जांच में शहर की गली पचौरियान में एक महिला संक्रमित निकली है। आरटीपीसीआर जांच में सिढ़पुरा का एक युवक कोराना संक्रमित मिला। वहीं गंजडुुंडवारा में एक युवक संक्रमित निकला। बांद्रा से आने वाली ट्रेन में रविवार की देर रात तीन यात्री कोरोना संक्रमित मिले। इन यात्रियों में एक गंजडुंडवारा का रहने वाला है। जबकि एक यात्री बरेली का तथा एक यात्री बदायूं का रहने वाला है। बरेली व बदायूं के यात्रियों को विभाग ने उनके जनपद में पहुंचा दिया। जबकि शेष 14 लोगों को आइसोलेट किया गया है।
फिरोजाबाद में कोरोना: एलआईसी अधिकारी की पत्नी, तीन बच्चों समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
असरौली पहुंचे सीएमओ
सदर तहसील के गांव असरौली में रविवार को नौ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग गांव पहुंचे। उन्होंने स्वस्थ्य टीम के साथ गांव में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। वहीं गांव में स्वास्थ्य टीम द्वारा होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। वहीं अरुणा नगर स्थित एक नर्सिंग होम में व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान दस व्यक्तियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक किया सील
एटा। शहर में सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिनव दुबे व सदर एसडीएम अबुल कलाम एक क्लीनिक पर पहुंचे। जहां चिकित्सक के अभिलेखों की पड़ताल की। डिप्टी सीएमओ ने बताया चिकित्सक की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। उसकी जांच करने गए, इसी के चलते क्लीनिक को सील किया गया है।