{"_id":"606b33ca7e17e31d0042f7eb","slug":"corona-virus-positive-case-in-firozabad-today-16-patients-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कोरोना: एलआईसी अधिकारी की पत्नी, तीन बच्चों समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कोरोना: एलआईसी अधिकारी की पत्नी, तीन बच्चों समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले
Tue, 06 Apr 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:11 AM IST
सार
- संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 4249
- एक्टिव केसों की संख्या हुई 241
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में सोमवार को 16 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इनमें एलआईसी अधिकारी की पत्नी, तीन बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4249 हो गई। वहीं वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 241 हो गई है। इनमें से 185 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
सोमवार को दुर्गा नगर निवासी 47 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सुहागनगर में एलआईसी अधिकारी की 49 वर्षीय पत्नी, 24 और 20 वर्षीय बालिका एवं पुत्र भी कोरोना संक्रमित हो गए। एलआईसी अधिकारी भी विगत दिनों कोरोना संक्रमित आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई थी।
मैनपुरी में कोरोना: रोडवेज परिचालक सहित सात कोरोना पॉजिटिव, नियमों को पालन नहीं कर रहे लोग
विज्ञापन
खगरई का 25 वर्षीय युवक, राजा का ताल निवासी 33 वर्षीय युवक, गली बोहरान का 30 वर्षीय युवक, दाऊदयाल पीजी कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। महावीर नगर गली नंबर एक में 65 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला जोशियन का 21 वर्षीय युवक, नगला करन सिंह का 19 वर्षीय युवक, मोहल्ला गंज सिरसागंज निवासी 60 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित मिली हैं।

विगत साल अप्रैल माह में थे 105 केस, अब तीन दिन में 100 के पार
सुहागनगरी में बेपरवाही के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। विगत वर्ष अप्रैल माह में 105 मरीज थे। इस वर्ष फरवरी माह में एक एक्टिव केस था। हालांकि लापरवाही के कारण वर्तमान में एक्टिव केस दो सौ से अधिक है तो तीन दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार कर चुका है।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर रहेगी निगरानी
एक मरीज मिलने पर 20 घर और एक से अधिक मरीज मिलने पर करीब 60 घरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एसपी सिटी कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन ने बताया कि कुछ इलाकों में कोरोना के मरीज ज्यादा निकल रहे हैं। इन क्षेत्रों में मास्क का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि लापरवाही बरती जाएगी तो फिर पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए जाएंगे। शहर में निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया गया है।
होम आसोलेशन में दिक्कत हो तो अस्पताल में हो जाएं शिफ्ट
अभी तक बिना लक्षण वाले मरीज को ही होम आइसोलेट किया गया है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को दिक्कत हो तो वे बिना देरी किए अस्पताल में शिफ्ट हो जाएं। - डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ