{"_id":"5f9c1b33fa69bb3aa56582b8","slug":"corona-virus-in-agra-today-47-new-positive-found-of-corona-virus-on-friday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Agra: 47 नए कोरोना वायरस के मरीज मिले, 7188 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Agra: 47 नए कोरोना वायरस के मरीज मिले, 7188 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Sat, 31 Oct 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को 47 नए कोरोना संक्रमित मिलने से मरीजों का आंकड़ा 7188 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक कुल 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमित होकर 6714 ठीक हो चुके हैं। 329 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 2.63 लाख से अधिक लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।
ब्यूटीशियन, मेहंदी लगाने वालों के लिए नमूने, आठ मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सात प्रमुख बाजार में 605 मेहंदी लगाने वाले, ब्यूटीशियन और कॉस्मेटिक विक्रेताओं के नमूने लिए, जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को लिए गए 434 नमूनों में से तीन संक्रमित मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजामंडी बाजार, सदर बाजार, राजपुर चुंगी, किनारी बाजार, बल्केश्वर, कमला नगर और शाहगंज में जांच अभियान चलाया। यहां करवाचौथ पर मेहंदी लगाने वाले, ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक सामान बेचने वालों के नमूने लेकर एंटीजन जांच कराई। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि दो दिन में 1039 लोगों की जांच की, जिसमें से 11 मरीज मिले हैं। ब्यूरो

Trending Videos
एसएन के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ समेत 47 नए मरीज मिले
डिफेंस इस्टेट, नालंदा इस्टेट में एक ही परिवार में तीन और पश्चिमपुरी, पुष्पांजलि अपार्टमेंट, पंच रत्न अपार्टमेंट में एक ही परिवार में दो-दो सदस्य संक्रमित मिले हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ समेत 47 नए मरीज मिले हैं। दोनों जूनियर डॉक्टर हॉस्टल में ही रहते हैं। डिफेंस इस्टेट और नालंदा अपार्टमेंट में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।
पश्चिमपुरी, पुष्पांजलि अपार्टमेंट, नालंदा टाउन और पंच रत्न अपार्टमेंट में भी एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोबर की चौकी ताजगंज, गुम्मट, मानस नगर शाहगंज, प्रेम नगर शाहगंज, इरादत नगर, शहीद नगर, अजीत नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, कमला नगर, जगदीशपुरा, आदर्श नगर खेरिया मोड़, सूर्य नगर, सिकंदरा, एमएम गेट, हरीपर्वत, स्वामीबाग दयालबाग, मोहल्ला सराय बाह, कुकथारी, बल्केश्वर, न्यू राधानगर, बिहारीपुरा अयोध्या नगर, अंगूठी बिचपुरी, सुल्तानगंज की पुलिया, मलपुरा, सिंगोली, शिवनगर आबादी, बोदला, ताजनगरी और आवास विकास कॉलोनी में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।