फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 500 Liters Of Oxygen Will Produced In One Minute In Agra District Hospital

राहत की सांस: आगरा जिला अस्पताल में बनेगी एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन

Tue, 11 May 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 12:30 AM IST
सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सोमवार को प्लांट के लिए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सतीश वर्मा को जल्द कार्य पूर्ण कराने के 24 घंटे काम कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 500 Liters Of Oxygen Will Produced In One Minute In Agra District Hospital
जिला अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल में 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के नए प्लांट पर सोमवार से काम शुरू हो गया। सिविल एवं विद्युत कार्य पूर्ण होने पर अगले सप्ताह से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) यहां प्लांट स्थापित करेगा। मई के अंत तक प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


साईं की तकिया स्थित मंडलीय जिला चिकित्सालय में 150 बेड हैं। जिनमें 100 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। फिलहाल यहां सिलिंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। जल्द अस्पताल का अपना प्लांट होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सोमवार को प्लांट के लिए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सतीश वर्मा को जल्द कार्य पूर्ण कराने के 24 घंटे काम कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इस प्लांट में 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट बनेगी। डीआरडीओ की टीम प्लांट को बनाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 14 कन्संट्रेटर उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन


आकस्मिक विभाग को मिले 14 लाख रुपये
समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं छावनी क्षेत्र से विधायक जीएस धर्मेश ने सोमवार को जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में ऑक्सीजन एवं चिकित्सा संसाधनों के लिए 14 लाख रुपये दिए हैं। डीएम ने पुष्टि करते हुए कहा मंत्री की मदद से एक छोटा हवा से ऑक्सीजन बनाने का अलग प्लांट भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेडी लॉयल में भी प्लांट का प्रस्ताव
जिला महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल में भी एक ऑक्सीजन प्लांट का प्रस्ताव है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल के बाद लेडी लॉयल में काम शुरू होगा। लेडी लॉयल में 200 बेड हैं। इसे महिलाओं व बच्चों के लिए आरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed