कोरोनावायरस: आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में मिले लक्षण, दिल्ली रेफर
चीन समेत कई देशों में कोहराम मचाने वाले कोरोनावायरस ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। आगरा में छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी निवासी जूता कारोबारी सगे भाइयों के परिवार के 13 सदस्यों के सोमवार को जिला अस्पताल में नमूने लिए गए थे। इनको जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया।
यहां की जांच में छह मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। इन संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आए अन्य 26 लोगाें के भी नमूने लेकर केजीएमयू भेजे गए हैं। इस तरह से दो दिन में 39 नमूने लिए गए हैं।
।
26 को इटली से लौटकर आए थे परिजन
Government of India: Six cases with high viral load have been detected during sample testing in Agra. These are the ones who have come in contact with the COVID-19 patient from Delhi, reported yesterday. They have been kept in isolation. #CoronaVirus pic.twitter.com/aQMj7GRYWA
— ANI (@ANI) March 3, 2020
जूता कारोबारी दो सगे भाई दिल्ली निवासी अपने रिश्तेदार के साथ इटली घूमकर 26 फरवरी को लौटे हैं। दिल्ली निवासी रिश्तेदार को जुकाम-सांस लेने में परेशानी होने पर कोरोना वायरस की आशंका पर नमूने लिए गए थे, जिसकी जांच में पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस मरीज का यह दिल्ली में पहला मामला है। इस बारे में जानकारी मिलने पर दोनों भाई परिवार के सभी सदस्यों के साथ सोमवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचे थे।
Govt of India: The samples are being sent to National Institute of Virology for confirmation. Contact tracing of the persons who have come in contact with these six persons is also simultaneously being done through the Integrated Disease Surveillance Program (IDSP) network. https://t.co/aUA11npYbc
— ANI (@ANI) March 3, 2020
यह बरतें सावधानी
छह मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम जिला अस्पताल पहुंची। इसमें नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह भी रहे। उन्होंने एसआईसी, सीएमओ, एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य समेत चिकित्सकीय टीम के साथ बैठक कर जायजा लिया।
- भीड़ वाले स्थानों से जाने से बचें।
- नियमित हाथ धोएं।
- संभावित मरीज के संपर्क से बचें।
- चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
- जुकाम-खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।