फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona virus have been detected during sample testing of six person in Agra

कोरोनावायरस: आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में मिले लक्षण, दिल्ली रेफर

Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
सार

चीन समेत कई देशों में कोहराम मचाने वाले कोरोनावायरस ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। आगरा में छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। 

विज्ञापन
corona virus have been detected during sample testing of six person in Agra
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा में जूता कारोबारी के एक ही परिवार के छह सदस्यों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। लखनऊ केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) की जांच के बाद कन्फर्म रिपोर्ट के लिए पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआइवी) में नमूने भेजे गए हैं। एहतियातन इन संदिग्ध मरीजों को दिल्ली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी निवासी जूता कारोबारी सगे भाइयों के परिवार के 13 सदस्यों के सोमवार को जिला अस्पताल में नमूने लिए गए थे। इनको जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन





यहां की जांच में छह मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। इन संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आए अन्य 26 लोगाें के भी नमूने लेकर केजीएमयू भेजे गए हैं। इस तरह से दो दिन में 39 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

। 
 

26 को इटली से लौटकर आए थे परिजन

corona virus have been detected during sample testing of six person in Agra
कोरोना के नमून लेने के लिए टीम गठित - फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ की की जांच में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। पुणे की लैब में जांच के बाद ही इसकी पूरी तरह से पुष्टि होगी। तब तक सभी संदिग्ध छह मरीजों को दिल्ली इलाज के लिए भेज दिया है।
जूता कारोबारी दो सगे भाई दिल्ली निवासी अपने रिश्तेदार के साथ इटली घूमकर 26 फरवरी को लौटे हैं। दिल्ली निवासी रिश्तेदार को जुकाम-सांस लेने में परेशानी होने पर कोरोना वायरस की आशंका पर नमूने लिए गए थे, जिसकी जांच में पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस मरीज का यह दिल्ली में पहला मामला है। इस बारे में जानकारी मिलने पर दोनों भाई परिवार के सभी सदस्यों के साथ सोमवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचे थे।

 

यह बरतें सावधानी

स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भी पहुंची
छह मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम जिला अस्पताल पहुंची। इसमें नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह भी रहे। उन्होंने एसआईसी, सीएमओ, एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य समेत चिकित्सकीय टीम के साथ बैठक कर जायजा लिया।

- भीड़ वाले स्थानों से जाने से बचें।
- नियमित हाथ धोएं। 
- संभावित मरीज के संपर्क से बचें।
- चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
- जुकाम-खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं। 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed