{"_id":"5ed8ede78ebc3e90ae67c796","slug":"corona-virus-four-positive-case-found-total-56-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः चार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 56 पहुंची संख्या, तीन प्रवासी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः चार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 56 पहुंची संख्या, तीन प्रवासी शामिल
Fri, 05 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:09 AM IST
सार
जनपद में 25 लोग अब तक ठीक हो चुके, तीन की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
मैनपुरी में कोरोना वायरस के चलते सील किया एरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भैंसरोली निवासी तीन और हिमायुंपुर निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला।
इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। 27 संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। जबकि एक महिला को सैफई में उपचार दिया जा रहा है। 25 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। तीन की जनपद में मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज को खाना न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार
भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली में अहमदाबाद से आए प्रवासी मजदूरों ने कोरोना संक्रमण को बढ़ा दिया है। भैंसरोली निवासी तीन युवकों के सैंपल एक जून को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए थे। इन तीनों के सैंपल की रिपोर्ट बुधवार देर रात प्राप्त हुई। रिपोर्ट में तीनों पॉजिटिव निकले। भैंसरोली निवासी युवक सफाई का कार्य करते हैं। वह गांव हिमायुंपुर में सफाई करने के लिए गए थे।

Trending Videos
इसके कारण भैंसरोली के युवकों के संपर्क में आने वाले हिमायुंपुर के युवक का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसका सैंपल भी पॉजिटिव निकला है। गुरुवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन चारों को आइसोलेशन वार्ड भेजा। इसके साथ ही आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 27 पहुंच गई है।