{"_id":"5edd1ecb8ebc3e907234bdde","slug":"corona-virus-five-new-postive-found-today-mathura-live-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कोरोना संक्रमण के पांच नए मरीज मिले, सौ के पार पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कोरोना संक्रमण के पांच नए मरीज मिले, सौ के पार पहुंचा आंकड़ा
Mon, 08 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:02 AM IST
सार
सात अधिवक्ताओं की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में रविवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। शनिवार को वनखंडी क्षेत्र में मिले पॉजिटिव व्यक्ति की संख्या में मथुरा जिले में जोड़ी गई है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 102 हो गई है। उधर, शहर के कोरोना पॉजिटिव वरिष्ठ के अधिवक्ता के संपर्क में आए सात अधिवक्ताओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना संक्रमित की शवयात्रा में शामिल हुए 200 लोग, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मचा हड़कंप
कोरोना पॉजिटिव मृतक के मामले में बरती गई लापरवाही
मेट्रो हॉस्पिटल से ही नियमों की अनदेखी की गई और अंत तक पूरे मामले की लापरवाही बरती गई। शव यात्रा में शामिल होने वालों को भी नहीं पता था कि मृतक कोरोना पॉजिटिव या संदिग्ध भी है। जब मृतक कोरोना संदिग्ध था और उसकी जांच होने को गई थी तो मौत के बाद परिजनों को शव नहीं देना चाहिए था।
विज्ञापन
आगराः 50वीं मौत के साथ 10 नए संक्रमित मिले, 967 पर पहुंचा आंकड़ा
यहीं नहीं मृतक के अंतिम संस्कार के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी हुई है। अंतिम यात्रा में पचास लोग शामिल होने का नियम तय है। उसके बाद भी करीब दो सौ लोग कैसे शामिल हो गए। स्वास्थ्य विभाग भी शामिल होने वालों की तलाश में जुट गया है।

एरिया सील कर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू
बीमारी से मृत व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 250 मीटर का एरिया सील कर दिया गया है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए होम डिलीवरी की सुविधा की जाएगी।
मेडिकल की टीम घर घर सर्वे कर रही है। एक से अधिक मरीज मिलने पर 400 मीटर एरिया सील किया जाएगा। जो लोग शव यात्रा में शामिल हुए और संपर्क में रहे। उन्हें वृंदावन में क्वारंटीन किया जा रहा है।
शव यात्रा में शामिल होने वाले 35 लोगों की सूची मिली है। सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। लक्षण मिलने पर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जायेगा। यहां के केनरा बैंक, पंजाब नेशनल, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंक बंद रहेंगे। यहीं कृषिक भारती सेवा केंद्र कृभकों का गोदाम भी है। यह सभी अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी। मृतक के अंतिम संस्कार के समय सादाबाद रोड श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार को पहुंचे नाई और ब्राह्मण को भी क्वारंटीन किया जाएगा।

बाजार में उमड़ी भीड़
कोरोना संक्रमण को अभी भी लोग हल्के में ले रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है और लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रविवार की सुबह एक मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी बाजार में भीड़ रही।
बाहर के लोग भी रहे शामिल
राया नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि शव यात्रा में सौ से अधिक लोग गए थे। जिसमें 25 परिजनों के अलावा 75 अन्य लोगों की सूची स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। जिनकी जांच कराई जाएगी।