फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus 18 Patients Report Found Nagetive In Firozabad

फिरोजाबाद: 18 कोरोना संक्रमित मरीज हुए निगेटिव, आइसोलेशन वार्ड से दी छुट्टी

Thu, 14 May 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 May 2020 12:06 AM IST
सार

कुल 57 मरीजों का इलाज चल रहा है

विज्ञापन
Corona Virus 18 Patients Report Found Nagetive In Firozabad
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने जिस तेजी से इजाफा हो रहा है। उसी तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। मंगलवार को चार मरीज डिस्चार्ज होने के बाद रात में 18 और मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


कोरोना मुक्त हुए मरीजों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया। जनपद में अब कुल 111 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों पर जा चुके हैं। वर्तमान में जिले के आईसोलेशन वार्डों में कुल 57 मरीजों का इलाज चल रहा है। आठ मरीज जनपद के बाहर अस्पतालों में भर्ती हैं। फिरोजाबाद में कोरोना से चार मौत भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा : केंद्रीय कारागार के दस बंदी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, शुरू होगी पूल टेस्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहन नगर निवासी चार लोग कोरोना से मुक्त होकर अपने घर पर वापस जा चुके हैं। यह परिवार के ही वृद्घ के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए थे। परिवार के सात लोग अभी भी आइसोलेशन वार्ड में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

थाना रामगढ़ का एक पुलिसकर्मी भी कोरोना मुक्त हो गया है। पेमेश्वर गेट निवासी एक महिला, मालवीय नगर निवासी एक युवक कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गया है।

वहीं निजी पैथोलॉजी में संक्रमित पाई नई बस्ती धोबी की पुलिया निवासी एक महिला, कोटला मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला, एटा बीएसए कार्यालय में तैनात क्लर्क की पत्नी, गांधी नगर निवासी गर्भवती महिला भी कोरोना के संक्रमण से मुक्त होकर घर पहुंच गए हैं। पुरानी मंडी से एक वृद्घ भी कोरोना से मुक्त होकर घर वापस जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed