{"_id":"5ebae623d683c240597bf395","slug":"corona-virus-12-positive-case-found-today-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः कोरोना पॉजिटिव 12 नए मरीज मिले, 777 हुई कुल संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः कोरोना पॉजिटिव 12 नए मरीज मिले, 777 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
Wed, 13 May 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 May 2020 12:16 AM IST
सार
कोरोना वायरस संक्रमित 369 मरीज ठीक होकर घर गए
अब तक 9751 के सैंपल लिए गए
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। इनसे कुल संख्या 777 हो गई है। अब तक 9751 के सैंपल लिए जा चुके हैं। 369 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
कोरोना वायरस की आशंका पर मंगलवार को 180 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय जालमा संस्थान भेजे गए हैं। इनमें अधिकांश संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं।
ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज का वार्ड ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, 180 पर पहुंची संख्या
सर्विलांस टीम मरीजों के संपर्क में आए लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इनकी स्क्रीनिंग और केस हिस्ट्री तैयार करते हुए नमूने लिए। इनको क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। पांच लोगों को भर्ती कर लिया गया है। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।

एसएन से चार और कोरोना मरीज डिस्चार्ज
चार और मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इनको मंगलवार की देर शाम एसएन मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया है। इनमें ईशा जैन, जाह्नवी कश्यप, प्रीति कश्यप और सीके अग्रवाल हैं।
इनकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। चिकित्सकों ने इनको 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि अभी तक एसएन से 113 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

एसएन में बदली व्यवस्था, कोरोना उपचार के लिए उप प्रधानाचार्य नियुक्त
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अशोक कुमार आर्या को शासन ने विशेष रूप से कोरोना नियंत्रण के लिए उप प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। उन्हें प्रधानाचार्य का सहयोगी और कोरोना मरीजों के बेहतर उपचार के लिए प्रभारी बनाया गया है।
सोमवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने एसएन मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण किया था। उपचार के इंतजामों की समीक्षा की। एक अतिरिक्त अधिकारी की नियुक्ति के लिए शासन से संस्तुति की। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया।
जिला अस्पताल में शुरू होगी जनरल ओपीडी
आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ मंगलवार शाम को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में जनरल ओपीडी और इमरजेंसी सुविधा शुरू कराएंगे। इसे सामान्य मरीजों के लिए खोला जाएगा।