फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus 113 Positive Case Found In Mathura District At 9 April

कोरोना वायरस: मथुरा में कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले, 7611 पहुंचा कुल संक्रमितों की आंकड़ा

Sat, 10 Apr 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Apr 2021 12:10 AM IST
सार

  • शुक्रवार को सर्वाधिक 113 कोरोना पॉजिटिव मिले
  •  जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 540 हुई

विज्ञापन
Corona Virus 113 Positive Case Found In Mathura District At 9 April
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। पिछले छह माह के बाद शुक्रवार को सर्वाधिक 113 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7611 हो गई है। एक्टिव केस 540 हैं। 
विज्ञापन


यहां मिले कोरोना के मरीज
नए पॉजिटिव केस में वृंदावन, चामुंडा कॉलोनी मथुरा, राधिका बिहार, गोपीनाथ बाजार वृंदावन, एसबीआई कृष्णा नगर, छाता, सिविल लाइन, प्रेम नगर, गोवर्धन, डैंपियर नगर, चंद्रलोक कॉलोनी, टाउनशिप, केएमसीएच हॉस्टल, दामोदरपुरा, मिलिट्री हॉस्पिटल, पैगांव, कोसीकलां, मूसापुर, चिक्सौली, गायत्री तपोभूमि, पुष्पा धाम कॉलोनी औरंगाबाद, कृष्णा आर्किड, हसनपुर मांट, भगवान नगर, राधा वैली, लक्ष्मी नगर, महाविद्या कॉलोनी, गोवर्धन रोड, कृष्णा पुरी, रनहेरा, दतिया खामिनी, माधव कुंज,ललितपुर, केडीएमसी, आनंदपुरी कृष्णा नगर, राधापुरम स्टेट, कदंब बिहार, राधा नगर, सदर बाजार, नटवर नगर,मथुरा जेल, जमुना धाम कॉलोनी से एक नहीं कई-कई केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 41 नए कोरोना मरीज मिले, पॉश कॉलोनियों में ज्यादा फैल रहा संक्रमण 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कर रहे कांटेक्ट टेस्टिंग 
जनपद में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार के साथ फैल रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग उतना ही लापरवाह बना हुआ है। डीएम के आदेश के बाद भी कांटेक्ट टेस्टिंग और सैंपलिंग के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को गोविंद नगर क्षेत्र में एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिवार के अन्य लोगों के ना तो सैंपल लिए गए और ना महिला के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई गई। परिवार के लोगों के कहने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी एक ना सुनी। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार बढ़ेगी नहीं तो कैसे।

जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हम कमर कस चुके हैं। हमारे सभी साथी कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार हैं। लोग उचित दूरी बनाकर रहें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। - डॉ. रचना गुप्ता, सीएमओ मथुरा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed