{"_id":"5eff2a7c8ebc3e4342527726","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr448811163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बीते, पंचायतों ने नहीं खरीदे थर्मल स्कैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन बीते, पंचायतों ने नहीं खरीदे थर्मल स्कैनर
विज्ञापन
03एमएनपी-06-बीएसए कार्यालय में लेखाधिकारी की थर्मल स्क्रीनिंग करता कार्यालयकर्मी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एक ओर जहां पूरा देश कोरोना से लड़ने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायतें अपनी मनमानी पर उतारू हैं। आदेश के बावजूद अब तक 552 ग्राम पंचायतों में से कहीं भी थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर नहीं खरीदे गए हैं।
शासन ने आदेश दिए थे कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पंचायत निधि से थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद की जाए। निगरानी समिति के एक सदस्य को ये उपलब्ध कराए जाएं ताकि ग्रामीणों की लगातार स्क्रीनिंग की जा सके। आदेश आने के बाद 24 जून को तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायतों को पत्र जारी किया था। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द इनकी खरीद कराने के लिए कहा था। ग्राम पंचायतों ने कोई पहल नहीं की। आठ दिन बीतने के बाद भी अब तक इनकी खरीद नहीं की जा सकी। पंचायत राज विभाग भी केवल पत्र भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर सभी को पत्र जारी कर उपकरण क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व में सभी ग्राम पंचायतों को थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद के लिए पत्र जारी किया जा चुका है। एक अनुस्मारक भी भेजा गया है। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
स्वामीदीन, डीपीआरओ।